फेफड़े कमजोर होने के लक्षण क्या है? जानें, 5 गंभीर संकेत

Symptoms of lung disease : फेफड़े कमजोर होने पर शरीर कई तरह के संकेत देता है, जिसपर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है। अगर आपको फेफड़ों से जुड़ी परेशानी है, तो इस स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। आइए जानते हैं फेफड़े कमजोर होने के लक्षण क्या हैं?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 26, 2025, 7:14 AM

फेफड़े कमजोर होने के लक्षण क्या है? जानें, 5 गंभीर संकेत photo icon1/6

फेफड़े कमजोर होने के लक्षण क्या हैं?

Weak Lungs Symptoms : बदलते मौसम में हम में से कई लोगों को तरह-तरह की समस्याएं होने लगती हैं, जिसमें फेफड़ों से जुड़ी परेशानियां मुख्य हैं। इस मौसम में लोगों को काफी ज्यादा खांसी, सांस लेते समय घरघराहट, सीने में दर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं। कई लोग इस तरह के लक्षणों को सामान्य सर्दी-जुकाम के संकेत समझ लेते हैं, लेकिन ऐसे संकेत कई बार कमजोर फेफड़ों की ओर इशारा करते हैं। लंबे समय तक इन संकेतों को नजरअंदाज करने से स्थिति गंभीर हो सकती है। इसलिए ऐसे संकेतों को नजरअंदाज करने से बचें और फौरन डॉक्टर से सलाह लें। इस लेख में हम आपको फेफड़े कमजोर होने के लक्षण क्या हैं, इस विषय के बारे में विस्तार से बताएंगे। आइए जानते हैं-

फेफड़े कमजोर होने के लक्षण क्या है? जानें, 5 गंभीर संकेत photo icon2/6

काफी लंबे समय तक खांसी होना

मौसम बदलने के साथ कुछ समय या दिनों तक खांसी होना सामान्य है, लेकिन अगर खांसी लंबे समय तक रहे और उसमें बलगम या खून आए, तो यह एक खतरे की घंटी हो सकती है। अगर आपको लगातार 8 सप्ताह तक खांसी हो रही है, तो यह क्रोनिक हो सकता है। ऐसे संकेत कमजोर फेफड़े या फेफड़ों से जुड़ी कोई अन्य गंभीर बीमारी की ओर इशारा करता है। इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।  Also Read - किचन के इस 1 मसाले से फेफड़े रहेंगे स्वस्थ, जहरीली हवा से भी होगी सुरक्षा

फेफड़े कमजोर होने के लक्षण क्या है? जानें, 5 गंभीर संकेत photo icon3/6

सांस लेने में काफी तकलीफ होना

सांस लेने में तकलीफ या सांस फूलने की परेशानी होना भी कमजोर फेफड़ों की ओर इशारा करते हैं। इस स्थिति में मरीजों को सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही सीने के आसपास बेचैनी महसूस हो सकती है। अगर आपको ऐसे लक्षण दिख रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।

फेफड़े कमजोर होने के लक्षण क्या है? जानें, 5 गंभीर संकेत photo icon4/6

सीने में दर्द जैसा महसूस होना

फेफड़ों से जुड़ी दिक्कतें या फिर फेफड़ें कमजोर होने की स्थिति में मरीजों को सीने में दर्द जैसा महसूस हो सकता है। अगर आपको लगातार एक महीने से अधिक समय तक सीने में दर्द की शिकायत हो रही है, तो इस स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। इसके साथ ही कुछ लोगों को सीने में सूजन जैसा भी महसूस हो सकता है।  Also Read - शरीर के इन 5 लक्षणों से समझ जाएं डैमेज हो चुका है आपका लंग्स, तुरंत कराएं जांच

फेफड़े कमजोर होने के लक्षण क्या है? जानें, 5 गंभीर संकेत photo icon5/6

बिना वजह शरीर का वजन कम होना

अगर आपके शरीर का वजन बिना वजह कम हो रहा है, तो इस स्थिति में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। यह गंभीर हो सकता है। कई बार फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारी की वजह से शरीर का वजन काफी ज्यादा कम होने लगता है, जो काफी गंभीर हो सकता है। ऐसे में फौरन डॉक्टर से संपर्क की जरूरत होती है। ताकि आपका इलाज समय पर हो सके।

फेफड़े कमजोर होने के लक्षण क्या है? जानें, 5 गंभीर संकेत photo icon6/6

घरघराहट की आवाज आना

अगर सांस लेते समय काफी तनाव जैसा महसूस हो रहा है, तो यह फेफड़ों की कमजोरी की ओर इशारा करता है। इसके साथ ही सांस लेते समय घरघराहट जैसा महसूस होता है। ऐसे संकेत फेफड़ों के वायुमार्ग में किसी तरह की रुकावट या संकुचन की ओर इशारा करते हैं। ऐसे में फौरन डॉक्टर से संपर्क करें, ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके।  Also Read - स्मोकिंग ही नहीं आपके फेफड़े खराब कर रही ये 4 आदतें, सांस की बीमारियों से बचने के लिए रखें इन बातों का ध्यान

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source