शुगर कंट्रोल करे ये मीठे फल
डायबिटीज के मरीजों को खान-पान में काफी सतर्कता बरतनी पड़ती है। दरअसल, शुगर कंट्रोल करना एक बहुत बड़ा टास्क होता है, क्योंकि कुछ भी खाने से शुगर लेवल काफी बढ़ सकता है। वहीं, खाली पेट रहने से भी शुगर का लेवल काफी बढ़ जाता है। ऐसे में डायबिटिक पेशेंट्स की डाइट ऐसी होती है, जिससे शुगर को मेंटेन किया जा सके। शुगर के मरीजों को मीठा खाने की मनाही होती है, लेकिन क्रेविंग्स तो हर किसी को होती ही है। खैर, आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे फल शामिल कर सकते हैं, जो स्वाद में काफी मीठे होते हैं और उनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम रहता है।