hamburger icon
A
Read in English

घर की इन चीजों से हर दर्द का करें इलाज, पेन किलर से कम नहीं है ये चीजें

Natural Painkillers : सिर से लेकर कमर दर्द की परेशानियों को कम करने के लिए आप नैचुरल पेन किलर्स का प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ असरदार पेनकिलर्स के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : March 27, 2023, 1:22 PM

घर की इन चीजों से हर दर्द का करें इलाज, पेन किलर से कम नहीं है ये चीजें photo icon1/6

नैचुरल पेनकिलर्स

Natural Painkillers : शरीर में दर्द होने पर हम काफी ज्यादा परेशान हो जाते हैं। दर्द अक्सर शरीर के कई हिस्सों में होता है। अधिकतर लोगों को सिरदर्द, बदन दर्द, कमर दर्द, आंखों में दर्द की परेशानी होती है। कई बार इन दर्द को कम करने के लिए हम बिना डॉक्टरी सलाद के पेन किलर दवाओं का सेवन कर लेते हैं, जिससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए कोशिश करें कि इन पेन किलर्स का सेवन न करें। सिरसा स्थित श्रीराम हंस चैरिटैबल हॉस्पिटल के आयुर्वेद एक्सपर्ट का कहना है कि आप मार्केट की दवाओं का सेवन करने से बेहतर है कि घर में मौजूद नैचुरल पेन किलर का प्रयोग करें। इन नैचुरल पेन किलर्स की मदद से आपका दर्द कु ही दिनों में कम हो सकता है। आइए जानते हैं दर्द को कम करने के वाले कुछ असरदार नैचुरल पेन किलर्स

घर की इन चीजों से हर दर्द का करें इलाज, पेन किलर से कम नहीं है ये चीजें photo icon2/6

अदरक से दर्द करें दूर

शरीर में दर्द या फिर सूजन की परेशानी होने पर अदरक आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है। अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द को कम कर सकता है। इससे आप जोड़ों से लेकर पेट में होने वाले दकर्द को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप कच्चे अदरक को पानी में उबालकर पी सकते हैं। इससे दर्द काफी हद तक कम होगा।  Also Read - हल्के-फुल्के दर्द में बार-बार ले रहे हैं पेनकिलर? तो हो जाएं सतर्क वरना किडनी हो जाएगी खराब

घर की इन चीजों से हर दर्द का करें इलाज, पेन किलर से कम नहीं है ये चीजें photo icon3/6

हल्दी में है दर्द निवारक गुण

अदरक की तरह हल्दी में भी दर्द को कम करने का गुण होता है। यह मांसपेशियों में होने वाले दर्द को काफी हद तक कम करने में आपकी मदद करता है। अगर आपको किसी कारण से बदन में काफी दर्द हो रहा है, तो इस स्थिति में आप हल्दी वाला दूध पी सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा।

घर की इन चीजों से हर दर्द का करें इलाज, पेन किलर से कम नहीं है ये चीजें photo icon4/6

सेब का सिरका

पेट में दर्द होने पर सेब का सिरका प्रयोग कर सकते हैं। खासतौर पर एसिडिटी की परेशानी होने पर आप इसका सेवन करें। इसके लिए 1 कप गर्म पानी लें। अब इसमें 1 चम्मच सेब का सिरका मिक्स करें। इसके बाद इसे सुबह शाम पिएं। इससे पेट में दर्द, एसिडिटी की परेशानियां कम हो सकती हैं।  Also Read - क्या पीरियड्स में खाली पेट पेनकिलर खानी चाहिए? डॉक्टर ने बताया periods में पेनकिलर लेने का सही समय और तरीका

घर की इन चीजों से हर दर्द का करें इलाज, पेन किलर से कम नहीं है ये चीजें photo icon5/6

लौंग दर्द करे कम

दांतों या फिर सिरदर्द की परेशानी से जूझ रहे लोगों के लिए लौंग काफी लाभकारी होता है। लौंग में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो दांतों के दर्द को कम कर सकते हैं। साथ ही यह मुंह में मौजूद बैक्टीरियल समस्याओं को भी कम कर सकता है।

घर की इन चीजों से हर दर्द का करें इलाज, पेन किलर से कम नहीं है ये चीजें photo icon6/6

लहसुन है फायदेमंद

पेनकिलर के रूप में आप लहसुन का प्रयोग कर सकते हैं। लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होता है, जो दर्द को कम कर सकता है। मुख्य रूप से इससे कान में होने वाले दर्द को कम करने में मदद मिल सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए आप लहसुन को सरसों तेल में गर्म करके कर सकते हैं।  Also Read - बच्चों को कब देनी चाहिए पेन किलर दवाएं और कब नहीं,जारी की गयीं नयी गाइडलाइंस