डेली रूटीन में खाएंगे ये 5 सुपरफूड्स तो कैंसर का खतरा हो जाएगा कम, जानें किन फूड्स से कम होता है कैंसर का खतरा

बहुत से फूड्स में कैंसर रोधी गुण होते हैं हालांकि ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है कि कौन सा फूड विशेष रूप से कैंसर को रोकने या फिर कैंसर से बचाने में सक्षम है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : February 11, 2022, 11:06 AM

डेली रूटीन में खाएंगे ये 5 सुपरफूड्स तो कैंसर का खतरा हो जाएगा कम, जानें किन फूड्स से कम होता है कैंसर का खतरा photo icon1/6

5 सुपरफूड्स तो कैंसर का खतरा हो जाएगा कम

अगर आपके सामने एक कटोरा सलाद और एक चीजबर्गर रखा हो तो आप इन दोनों में से किसे चुनेंगे? जाहिर है ज्यादातर लोगों का हाथ चीजबर्गर पर ही जाएगा। हालांकि ज्यादातर लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि बर्गर हमारे स्वास्थ्य के लिए सलाद जितना हेल्दी नहीं है लेकिन फिर भी हाथ वहीं जाता है। ठीक इसी तरह हमारा स्वास्थ्य बिगड़ता है और हम दूसरी गंभीर बीमारियों का शिकार होते हैं। इन्हीं गंभीर बीमारियों में से एक है कैंसर, जिसमें हमारी डाइट ही हमें इससे सुरक्षित रखने का काम करती है। बहुत से फूड्स में कैंसर रोधी गुण होते हैं हालांकि ऐसा कोई ठोस सबूत नहीं है कि कौन सा फूड विशेष रूप से कैंसर को रोकने या फिर कैंसर से बचाने में सक्षम है। सब्जियों और फलों से बनी हेल्दी डाइट में कुछ विशेष प्रकार की बीमारियों जैसे ह्रदय रोग, डायबिटीज और संभावित रूप से कैंसर को रोकने की शक्ति होती है। आइए जानते हैं ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में, जो आपको कैंसर से सुरक्षित रखने का काम करते हैं।

डेली रूटीन में खाएंगे ये 5 सुपरफूड्स तो कैंसर का खतरा हो जाएगा कम, जानें किन फूड्स से कम होता है कैंसर का खतरा photo icon2/6

1-अलसी के बीज

अलसी के बीजों में मौजूद लिगनैन की मात्रा बहुत ज्यादा होती है, जो एस्ट्रोजन से बनने वाले कैंसर यानी के ब्रेस्ट कैंसर से सुरक्षा प्रदान करता है। अलसी के बीज और अलसी के बीजों का तेल कुछ ऐसे फूड्स हैं, जिसमें ओमेगा-3 फैटी ALA पाया जाता है। ये एक ऐसा पोषक तत्व है, जो ब्रेस्ट कैंसर का कारण बनने वाली कैंसर कोशिकाओं के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करता है। इसलिए इसे डाइट में शामिल करना फायदेमंद होता है।  Also Read - Muscle Overuse: फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया मसल ओवरयूज क्या होता है? इसको कैसे ठीक करें?

डेली रूटीन में खाएंगे ये 5 सुपरफूड्स तो कैंसर का खतरा हो जाएगा कम, जानें किन फूड्स से कम होता है कैंसर का खतरा photo icon3/6

2- हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन का शक्तिशाली यौगिक पाया जाता है, जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है खासकर ब्रेस्ट, ग्रेस्ट्रोइंटेस्टाइनल, फेफड़ों और स्किन कैंसर के मामले में। बहुत से अध्ययनों में ये पाया गया है कि ये यौगिक महत्वपूर्ण रूप से लड़ने में मदद करता है और अपने कोशिकाओं को सुरक्षा देने वाले गुण के कारण ब्रेस्ट कैंसर को फैलने से रोकता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों के कारण ऐसा होता है।

डेली रूटीन में खाएंगे ये 5 सुपरफूड्स तो कैंसर का खतरा हो जाएगा कम, जानें किन फूड्स से कम होता है कैंसर का खतरा photo icon4/6

3-ब्लूबेरी

ब्लूबेरी में मौजूद विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट ब्रेस्ट कैंसर को रोकने में मदद करते हैं। ब्लूबेरी में मौजूद फाइटोकेमिकल्स ब्रेस्ट कैंसर के कई प्रकार को बढ़ने और फैलने से रोकने में एक साथ काम करते हैं। ब्लूबेरी में एलाजिक एसिड जैसे एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी भरपूर होती है, जिसमें कैंसर रोधी गुण होते हैं।  Also Read - इर्रेगुलर पीरियड्स का आयुर्वेदिक इलाज क्या है? एक्सपर्ट्स से जानें

डेली रूटीन में खाएंगे ये 5 सुपरफूड्स तो कैंसर का खतरा हो जाएगा कम, जानें किन फूड्स से कम होता है कैंसर का खतरा photo icon5/6

4-ब्रोकली

ब्रोकली में इंडोल-3-कार्बिनॉल नाम का कैंसर से लड़ने वाले यौगिक होता हैं, जो एस्ट्रोजन मेटाबॉलिज्म को बदलने और ब्रेस्ट में होने वाली ट्यूमर कोशिका वृद्धि को दबाने में मदद करता है। ये न सिर्फ स्तन कैंसर को बल्कि गर्भाशय ग्रीवा और प्रोस्टेट कैंसर जैसे हार्मोन-वाले कैंसर से भी रक्षा करता है।

डेली रूटीन में खाएंगे ये 5 सुपरफूड्स तो कैंसर का खतरा हो जाएगा कम, जानें किन फूड्स से कम होता है कैंसर का खतरा photo icon6/6

5-मशरूम

मशरूम में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीवायरल, कोलेस्ट्रॉल कम करने वाले और इम्यूनिटी को बूस्ट करने वाले गुण होते हैं, जो ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करते हैं। मशरूम विटामिन बी 3 और राइबोफ्लेविन (विटामिन बी 2) का एक अच्छा स्रोत है, जो स्तन कैंसर के खतरे को काफी कम करने के लिए जाना जाता है। मशरूम स्तन कैंसर कोशिकाओं में होने वाले ट्यूमर को भी बढ़ने से रोकने का काम करता है।  Also Read - युगांडा से जयपुर आई 19 साल की युवती में इबोला संक्रमण जैसे लक्षण, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source