गर्मियों में कैसे करें गोंद तरीका का सेवन?
गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए कई लोग गोंद कतीरा का सेवन करते हैं। इसके साथ ही यह हमारे शरीर को हाइड्रेट रखने में भी काफी हद तक प्रभावी होता है। इसके साथ ही इसमें न सिर्फ कूलिंग एजेंट्स होते हैं, बल्कि यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-एजिंग गुणों का भंडर होता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ आपके पेट को ठंडा करता है। इससे आपके शरीर की एनर्जी बनी रहती है। इसके अलावा गोंद कतीरा के कई फायदे होते हैं। इस लेख में हम आपको गोंद कतीरा का गर्मियों में किस तरह से सेवन करें, इस बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं-
