Advertisement

रोजाना की ये 5 आदतें आपके दिल को बना सकती हैं मजबूत! हार्ट अटैक से लेकर हार्ट फेल्योर का खतरा हो जाता है आधा

एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अच्छे ह्रदय स्वास्थ्य के लिए आपको अच्छी जीवनशैली से जुड़ी आदतें फॉलो करनी होंगी, जिसमें एक्सरसाइज, हेल्दी फूड का सेवन करना जरूरी हो जाता है।

Written By Jitendra Gupta
Published : February 23, 2022 11:33 AM IST

रोजाना की ये 5 आदतें आपके दिल को बना सकती हैं मजबूत!

क्या आप जानते हैं कि खराब जीवनशैली हार्ट समस्याओं की पहली वजह होती है, इसलिए अपने दिल को कमजोर होने से बचाने के लिए इन आदतों को बदलना बहुत ही जरूरी होता है। आप सोच भी नहीं सकते कि जीवनशैली में जरा सा भी बदलाव आपके दिल को खराब होने से बचा सकते हैं और आपके ह्रदय को मजबूत बनाने का काम करते हैं। एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि अच्छे ह्रदय स्वास्थ्य के लिए आपको अच्छी जीवनशैली से जुड़ी आदतें फॉलो करनी होंगी, जिसमें एक्सरसाइज, हेल्दी फूड का सेवन करना जरूरी हो जाता है लेकिन कितने दिनों तक आपको ये रूटीन फॉलो करना है इस बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहती है। आइए जानते हैं कि कैसे आप अपनी जिंदगी में छोटे-छोटे बदलाव कर अपने दिल को फिट रख सकते हैं और ह्रदय रोगों से बच सकते हैं।

1-दिन में कम से कम एक बार जरूर चलें

हम सभी जानते हैं कि किसी भी फिटनेस एक्सरसाइज की शुरुआत करने के लिए वार्म अप जरूरी होता है और वॉकिंग से अच्छा वार्म अप कोई नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट और डॉक्टर्स मानते हैं कि दिन में 30 मिनट तक चलना जरूरी होता है। हालांकि आप इसे थोड़े कम समय से भी शुरू कर सकते हैं। अगर आप 30 मिनट तक नहीं चल सकते हैं तो आप 10 मिनट डेली चलने से भी शुरू कर सकते हैं। अक्सर एकदम से 30 मिनट चलना आपके लिए मुश्किल हो सकता है इसलिए धीरे-धीरे अपना समय बढ़ाएं।

2-ब्रेकफास्ट भी है जरूरी

क्या आप वाकई अपने नाश्ते को लेकर गंभीर रहते हैं? हममें से ज्यादातर नहीं। इस बात को जान लीजिए कि नाश्ता हमारे दिन का सबसे जरूरी हिस्सा है, जिसमें सबसे ज्यादा पोषक तत्व और हेवी होना चाहिए लेकिन सुबह देर से उठने की आदत के कारण इसे हमें नजरअंदाज किया जाता है और आप बिस्तर पर पड़े-पड़े अपने नाश्ते का वक्त गुजार देते हैं।

Advertisement

3-कैलोरी का ध्यान रखें

हमेशा हेल्दी दिखने वाली चीजें हेल्दी नहीं होती हैं। हेल्दी रहने का आधार यही है कि हम सही मात्रा में कैलोरी का ध्यान रखें। अगर आप चावल के बजाए क्विनोआ खा रहे हैं वो भी सिर्फ इस वजह से कि आपके दोस्त ने कहा है कि ये हेल्दी तो इस पर बिल्कुल भी विश्वास न करें। कुछ भी खाने से पहले अपनी प्लेट में मौजूद कैलोरी पर भी ध्यान जरूर रखें। पुरुषों को दिन में 2500 कैलोरी और महिलाओं को 2000 कैलोरी लेनी चाहिए।

4-घर के काम के दौरान करें शारीरिक गतिविधियां

आपको अपना स्वास्थ्य दुरुस्त रखने के लिए रोजाना जिम जाने की जरूरत नहीं है। आप घर के काम भी सही तरीके से कर खुद को स्वस्थ रख सकते हैं क्योंकि आप जिम जितनी कैलोरी घर पर ही बर्न कर सकते हैं। उदाहरण के तौर पर आप दो भारी-भरकम किताबें अपने दोनों हाथों पकड़ कर आर्म मसल्स एक्सरसाइज कर सकते हैं।

5-खुद को साफ रखें

साफ-सफाई कई मायनों से बहुत ही जरूरी मानी जाती है। जिस तरीके से कोविड के खतरे को कम करने के लिए हाथों की साफ-सफाई जरूरी होती है ठीक उसी तरह साफ-सफाई रखने से आपको अपने शरीर को बाहरी बैक्टीरिया से बचाने में भी मदद मिलती है। निमोनिया, फ्लू और दूसरे संचारी रोग भी आपके ह्रदय स्वास्थ्य को खराब करने का काम कर सकते हैं इसलिए साफ-सफाई जरूर रखें।