इन 5 लक्षणों से समझ जाएं खतरनाक लेवल पर पहुंच चुका है ब्लड शुगर, नजरअंदाज करने की न करें गलती

What are 5 signs your blood sugar is too High : शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाने की स्थिति में कई तरह के लक्षण दिखते हैं। आइए जानते हैं इन लक्षणों के बारे में विस्तार से-

WrittenBy

Written By: Mishra Kishori | Published : January 22, 2025, 1:16 PM

इन 5 लक्षणों से समझ जाएं खतरनाक लेवल पर पहुंच चुका है ब्लड शुगर, नजरअंदाज करने की न करें गलती photo icon1/6

ब्लड शुगर काफी ज्यादा बढ़ने के लक्षण क्या हैं?

Signs Your Blood Sugar is Too High : डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में काफी ज्यादा कठिनाई का सामना करना पड़ता है। शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ जाने की स्थिति में बार-बार पेशाब आना, मुंह में फल जैसा स्वाद आना और संक्रमण में वृद्धि जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इन लक्षणों पर ध्यान देकर आपको बढ़ते ब्लड शुगर का समय पर इलाज कराने की जरूरत होती है। इस लेख में हम आपको ब्लड शुगर हाई होने पर शरीर में दिखने वाले लक्षणों के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं शरीर में ब्लड शुगर काफी ज्यादा बढ़ जाने पर दिखने वाले लक्षण क्या हैं?

इन 5 लक्षणों से समझ जाएं खतरनाक लेवल पर पहुंच चुका है ब्लड शुगर, नजरअंदाज करने की न करें गलती photo icon2/6

पेशाब बार-बार आना

बार-बार पेशाब आना या पॉलीयूरिया अनियंत्रित टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज का एक सामान्य संकेत हो सकता है। बता दें कि आमतौर पर एक सामान्य व्यक्ति प्रतिदिन लगभग 4 से 5 बार यूरिन छोड़ते हैं। अनुपचारित मधुमेह के मामलों में, एक व्यक्ति एक दिन में 10 से 15 तक मूत्र छोड़ सकता है। अगर आपके बार-बार पेशाब के लिए जाना पड़ रहा है, तो एक बार शुगर लेवल की जांच करा लें। यह हाई ब्लड शुगर की ओर इशारा कर सकता है।  Also Read - रात में ब्लड शुगर बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये 4 लक्षण, नजरअंदाज करने की न करें भूल 

इन 5 लक्षणों से समझ जाएं खतरनाक लेवल पर पहुंच चुका है ब्लड शुगर, नजरअंदाज करने की न करें गलती photo icon3/6

प्यास बढ़ जाना

डायबिटीज या शरीर में ब्लड शुगर हाई होने की स्थिति में मरीजों का प्याज काफी ज्यादा बढ़ सकता है। उन्हें बार-बार प्यास लगती है और मुंह सूखने का अनुभनव होता है। दरअसल, ब्लड शुगर बढ़ने पर शरीर की पानी को अवशोषित करने की क्षमता को कम कर सकता है। अगर आपको बार-बार प्यास लग रही है, तो एक बार जांच जरूर करा लें।

इन 5 लक्षणों से समझ जाएं खतरनाक लेवल पर पहुंच चुका है ब्लड शुगर, नजरअंदाज करने की न करें गलती photo icon4/6

किडनी की परेशानी होना

शरीर में ग्लूकोज का स्तर काफी ज्यादा बढ़ने की स्थिति में ब्लड वाहिकाओं को नुकसान पहुंच सकता है, जिसमें किडनी की रक्त वाहिकाएं भी शामिल हैं। जब किडनी रक्त को छानने के लिए अधिक मेहनत करती है, तो किडनी से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। डायबिटीज में किडनी से जुड़ी परेशानी होने पर मरीजों को बहुत गहरा या खूनी पेशाब, झागदार पेशाब और पीठ के निचले हिस्से में किडनी के पास दर्द होना जैसा महसूस हो सकता है।  Also Read - चेहरे पर दिखने वाले ये 5 लक्षण हो सकते हैं बढ़ते ब्लड शुगर का संकेत, Diabetes के इन लक्षणों को न करें इग्नोर

इन 5 लक्षणों से समझ जाएं खतरनाक लेवल पर पहुंच चुका है ब्लड शुगर, नजरअंदाज करने की न करें गलती photo icon5/6

काफी तेजी से वजन कम होना

ब्लड शुगर हाई होने की स्थिति में शरीर में ग्लूकोज को अवशोषण करने की क्षमता कम हो जाती है, जिसकी वजह से मरीजों के शरीर का वजन काफी ज्यादा कम हो सकता है। ध्यान रखें कि हमारे शरीर का वजन कम होता है या नहीं, यह इस बात पर निर्भर करता है कि शरीर ग्लूकोज का कितना अच्छा उपयोग करता है और वह व्यक्ति कितना खाता है। अगर आपके शरीर का वजन बिना कारण कम हो रहा है, तो इस स्थिति में ब्लड शुगर की जांच जरूर करा लें।

इन 5 लक्षणों से समझ जाएं खतरनाक लेवल पर पहुंच चुका है ब्लड शुगर, नजरअंदाज करने की न करें गलती photo icon6/6

बार-बार इन्फेक्शन होना

शरीर में ब्लड शुगर लेवल काफी ज्यादा बढ़ने की स्थिति में व्यक्ति की संक्रण के प्रति संवेदनशीलता को बढ़ा सकता है। अगर आपको बार-बार इन्फेक्शन की परेशानी हो रही है, तो इस स्थिति में एक बार जांच जरूर करा लें। काफी ज्यादा ब्लड शुगर बढ़ने की स्थिति में मरीजों को बार-बार यूरिन इन्फेक्शन, फ्लू, यीस्ट इन्फेक्शन जैसी परेशानी हो सकती है। इस स्थिति में अपने ब्लड शुगर की जांच जरूर कराएं।  Also Read - हाथों में दिखने वाले ये 4 संकेत हो सकते हैं डायबिटीज के लक्षण, ऐसे बदलाव जिन्हें ज्यादातर लोग कर देते हैं इग्नोर

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source