hamburger icon
A
Read in English

हाई ब्लड शुगर से किडनी होने लगी है खराब बताते हैं ये 5 संकेत! इस तरह लगाएं शरीर में बदलाव से पता

High Blood Sugar : डायबिटीज की वजह से किडनी खराब होने पर आपके शरीर में कुछ बदलाव होने शुरू हो जाते हैं, जिसपर आपको ध्यान देने की जरूरत है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : April 9, 2023, 12:28 PM

हाई ब्लड शुगर से किडनी होने लगी है खराब बताते हैं ये 5 संकेत! इस तरह लगाएं शरीर में बदलाव से पता photo icon1/6

शुगर से किडनी होने लगी है खराब बताते हैं ये 5 संकेत!

High Blood Sugar : ब्लड शुगर का बढ़ना, जिसे हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar in hindi) यानि डायबिटीज भी कहते हैं एक ऐसी परेशानी है, जो आपके शरीर को कई तरीके से प्रभावित करती है। हाई ब्लड शुगर से न सिर्फ आपकी नसें बल्कि दिल से लेकर किडनी पर भी काफी बुरा असर पड़ता है। डायबिटीज रोगियों को आमतौर पर किडनी से जुड़ी बीमारियां होने का खतरा ज्यादा रहता है। दरअसल ब्लड शुगर बढ़ने की वजह से किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के अपने काम को सही तरीके से नहीं कर पाती है और ये अपशिष्ट शरीर में ही जमा होने लगता है, जिससे किडनी रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। डायबिटीज की वजह से किडनी खराब होने पर आपके शरीर में कुछ बदलाव होने शुरू हो जाते हैं, जिसपर आपको ध्यान देने की जरूरत है, नहीं तो आगे चलकर आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं हाई ब्लड शुगर से किडनी खराब (Warning signs of damaged Kidney in hindi) होने के कुछ संकेत।

हाई ब्लड शुगर से किडनी होने लगी है खराब बताते हैं ये 5 संकेत! इस तरह लगाएं शरीर में बदलाव से पता photo icon2/6

1-हाथ, पैर, एड़ी में सूजन (​ Swelling On Hands, Ankles Or Feet)

हाई ब्लड शुगर की वजह से किडनी शरीर से विषाक्त पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते हैं और शरीर में तरह पदार्थ जमा होने लगते हैं, जिसकी वजह से अलग-अलग अंगों में सूजन होने लगती है। ऐसा आमतौर पर हाथ, पैर और एड़ी में होता है, जो कि सूजन जैसा दिखाई देता है। इसकी वजह से शरीर का वजन भी बढ़ने लगता है। ​  Also Read - Study: AI भविष्य में हार्ट अटैक के जोखिम का अनुमान लगाने में कैसे कर सकता है मदद?

हाई ब्लड शुगर से किडनी होने लगी है खराब बताते हैं ये 5 संकेत! इस तरह लगाएं शरीर में बदलाव से पता photo icon3/6

2-रूखी स्किन (​ ​Dry Skin In Hindi​)

हाई ब्लड शुगर से किडनी खराब होने पर आपकी स्किन रूखी होनी शुरू हो जाती है और ये आपकी रक्त प्रवाह में विषाक्त पदार्थों के मिल जाने का एक संकेत है। इसकी वजह से आपकी स्किन पर रैशेज, लालपन और रूखे-रूखे धब्बे हो जाते हैं। इसलिए इसे नजरअंदाज न करें।

हाई ब्लड शुगर से किडनी होने लगी है खराब बताते हैं ये 5 संकेत! इस तरह लगाएं शरीर में बदलाव से पता photo icon4/6

3-पेशाब में टुकड़े (​​Protein Traces In Urine In Hindi)​

हाई ब्लड शुगर की वजह से किडनी की बीमारी होने पर शुरू में ही पेशाब के दौरान एल्बयुमिन नाम का प्रोटीन बाहर निकलने लगता है। पेशाब टेस्ट की मदद से इसका पता लगाया जा सकता है। इसलिए पेशाब में किसी भी तरह के टुकड़े दिखने पर ये समझ लें कि आप किडनी रोग का शिकार हो चुके हैं।  Also Read - क्या कॉफी पीने से समय से पहले झुर्रियां आती हैं? क्या कहता है साइंस

हाई ब्लड शुगर से किडनी होने लगी है खराब बताते हैं ये 5 संकेत! इस तरह लगाएं शरीर में बदलाव से पता photo icon5/6

4-भूख में बदलाव (​​Change In Appetite​ In Hindi)

हाई ब्लड शुगर की वजह से होने वाली किडनी की परेशानी में आपकी भूख भी कम हो जाती है। इसकी वजह से मतली, उल्टी, भूख न लगना और वजन कम होना जैसी परेशानियां हो सकती हैं। ऐसा आपके खून में अपशिष्ट पदार्थों के जमा होने की वजह से होता है।

हाई ब्लड शुगर से किडनी होने लगी है खराब बताते हैं ये 5 संकेत! इस तरह लगाएं शरीर में बदलाव से पता photo icon6/6

5-थकान (​Weakness In Hindi)

किडनी में खराबी होने पर ज्यादातर लोगों को ये आम शिकायत रहती है कि उन्हें बहुत ज्यादा थकान होने लगती है। इसकी वजह से एनीमिया भी हो सकता है, क्योंकि किडनी ऐरीथ्रोपोटीन नाम के हार्मोन का उत्पादन नहीं कर पाती है। ये हार्मोन बोन मैरो में लाल रक्त कोशिकाओं के स्त्राव को प्रभावित करता है, जिसकी वजह से थकान होती है।  Also Read - मानसून में इम्यूनिटी बूस्ट करे अदरक और तुलसी, घर पर ऐसे करें तैयार