• हिंदी

हड्डियों को पत्थर की तरह मजबूत बना देते हैं ये 5 बीज, पानी में भिगोकर खाने से मिलेगा जबरदस्त फायदा

Seeds for strong bones: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ कैल्शियम फूड्स नहीं बल्कि कुछ खास फूड्स का होना भी जरूरी है, जिसमें कुछ प्रकार के बीज शामिल हैं। चलिए जानते हैं हड्डियों को मजबूत बनाने वाले बीजों के बारे में।

Written by Mukesh Sharma | Published : July 18, 2023 5:30 PM IST

मजबूत हड्डियों के लिए बीज (Seeds For Strong Bones)

What seeds make your bones strong: मजबूत हड्डियों का होना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, क्योंकि कमजोर हड्डियां कई गंभीर स्थिति पैदा कर सकती हैं। हेल्दी रहने के लिए एक्टिव रहना जरूरी होता है और एक्सरसाइज करना या खेल-कूद में भाग लेना ही एक्टिव रहने का सबसे प्रमुख तरीका है। लेकिन अगर आपकी हड्डियां कमजोर हैं, तो आप एक्सरसाइज या खेलकूद भी नहीं कर पाते हैं और थोड़ी सी गलती होने पर आपको फ्रैक्चर का सामना करना पड़ सकता है। जब भी हड्डियों को मजबूत बनाने की बात आती है, तो दूध पीने की सलाह दी जाती है। लेकिन आपको बता दें कि सिर्फ दूध पीकर ही हड्डियों की कमजोरी को दूर नहीं किया जा सकता है, इसके लिए अन्य कई फूड्स भी हैं। मजबूत हड्डियों के लिए अच्छी डाइट में कुछ खास बीजों को शामिल भी किया जाता है, जिनके बारे में इस लेख में जानकारी दी गई है। अगर आपको मजबूत हड्डियां चाहिए तो आपको रोजाना सुबह खाली पेट रात भर पानी में भीगे इन ड्राई फ्रूट्स का सेवन जरूर करना चाहिए।

1. तिल के बीज (Sesame Seeds For Strong Bones)

मजबूत हड्डियों के लिए तिल के बीजों को न्यूट्रिशन का पावर हाउस माना जाता है। तिलों में सिर्फ कैल्शियम ही नहीं बल्कि कॉपर, मैग्नीशियम, ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन समेत कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को खूब पोषण प्रदान करके उन्हें मजबूत बनाने का काम करते हैं। Also Read - Acidity Home Remedies: बस एक कप पियो - कब्ज, गैस, एसिडिटी की समस्या दूर करो

2. सूरजमुखी के बीज (Sunflower Seeds For Bones)

मजबूत हड्डियों के लिए सूरजमुखी के बीजों का सेवन करना भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। खासतौर पर जिन लोगों को हड्डियां कमजोर हो गई हैं, उन्हें रोजाना सुबह के समय एक चम्मच सूरजमुखी के बीजों को कम से कम 2 घंटे पानी में भिगोकर उनका सेवन करना चाहिए।

3. चिया के बीज (Chia Seeds For Bones)

शरीर को अन्य फायदे देने के साथ-साथ हड्डियों के लिए भी चिया के बीज बेहद फायदेमंद बताए गए हैं। चिया सीड्स में मैग्नीशियम और फासफोरस जैसे कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। रात भर पानी में भीगे हुए एक चम्मच चिया के बीजों का सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ सेवन करना चाहिए। Also Read - Cashew Benefits: 90% लोग नहीं जानते काजू खाने का सही तरीक़ा, फायदे सुन कर हैरान रह जायेंगे

4. अलसी के बीज (Flax Seeds For Bones)

अच्छी और मजबूत हड्डियों के लिए अलसी के बीजों का सेवन करना भी काफी फायदेमंद रहता है और इस पर कई रिसर्च किए जा चुके हैं। ज्यादा फायदे के लिए रातभर अलसी के बीजों को भिगोकर रखें और फिर सुबह के समय खाली पेट उनका सेवन करें।

5. कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds For Bones)

मैग्नीशियम जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर कद्दू के के बीजों का सेवन करना भी आपकी हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। कद्दू के बीजों की रोजाना एक चम्मच सुबह के समय लें और खाने से पहले उन्हें कम से कम 3 से 4 घंटे या फिर रात भर भिगोकर रखें। Also Read - अचानक ब्लड प्रेशर कम होने पर करें ये काम