Sign In
  • हिंदी

रात में समोसा-कचौड़ी खाने के बाद फूला पेट? इन 5 नुस्खों से पाएं फौरी राहत और लें चैन की नींद

Natural Remedies for Bloating : जर्नल एडवांस इन थेरेपी में प्रकाशित एक स्टडी में ये पाया गया है कि करीब 30 फीसदी लोग पेट फूलने की परेशानी का शिकार होते हैं। जानें इससे बचने के घरेलू नुस्खे।

Written by Jitendra Gupta | Published : March 28, 2023 4:39 PM IST

इन 5 नुस्खों से पाएं फौरी राहत और लें चैन की नींद

Natural Remedies for Bloating : गर्मी में अक्सर लोग खाना न पचने की शिकायत करते हैं और अगर आपने समोसा या कचौड़ी खा ली तो फिर पेट फूलना (Bloating in hindi) आपके लिए एक परेशानी बन सकती है। पेट फूलना आमतौर पर एक गंभीर समस्या हो सकता है अगर इसका समय पर उपचार न किया जाए तो। बहुत से लोग कुछ भी तला-भुना खाने के बाद पेट फूलने की परेशानी महसूस करते हैं। जर्नल एडवांस इन थेरेपी में प्रकाशित एक स्टडी में ये पाया गया है कि करीब 30 फीसदी लोग पेट फूलने की परेशानी का शिकार होते हैं। ये परेशानी ज्यादा खाने के अलावा दवाओं के सेवन से भी हो सकती है, इसलिए सही उपचार के बारे में जानकारी होना जरूरी है। आइए आपको बताते हैं पेट फूलने (Natural Remedies for Bloating) जैसी परेशानियों से आराम पाने के कुछ फायदेमंद घरेलू नुस्खे।

1-हर्बल टी (Herbal Tea For Bloating)

पेट फूलने की परेशानी किसी को भी हो सकती है और इसके लिए आपको हमेशा तैयार रहना चाहिए। जी हां, आप खुद से भी कुछ जड़ी-बूटियों को मिलाकर इस परेशानी से निजात पा सकते हैं। आपको करना क्या है कि दालचीनी, गुड़हल, अजवाइन जैसी चीजों को मिलाकर खुद से ही हर्बल टी तैयार करनी है, जो आपको पेट फूलने की परेशानी से निजात दिलाएगी।  Also Read - गर्मियों में ये 8 फूड्स खाकर बढ़ाएं वजन

2-पानी पिएं (Drinking Water For Bloating)

पानी न पीने की वजह से ढेर परेशानियां हो सकती हैं, जिसमें से एक है पेट फूलना। अगर आप दिनभर में पानी की जरूरी मात्रा का सेवन करते हैं तो आप इस परेशानी से बच सकते हैं। आपको दिन में बीच-बीच में पानी पीते रहना है, जिसकी मदद से आपको इस परेशानी से राहत मिल सकती है।

3-पुदीने की चाय (Peppermint Tea For Bloating)

पुदीने की पत्तियां अपने आप में ढेर सारे गुणों से संपन्न होती है और ये पत्तियां आपको पेट फूलने और पाचन से जुड़ी परेशानियों में आराम पहुंचाती हैं। आप पानी में कुछ पुदीने की पत्तियां मिलाकर पेट फूलने जैसी परेशानी से तुरंत राहत पा सकते हैं।  Also Read - कहीं मुंह में बनने वाले छाले Mouth cancer का संकेत तो नहीं, डॉक्टर ने बताया किन बातों का रखें ध्यान

4-नींबू पानी (Lemon Water For Bloating)

अगर आपको पेट फूलने जैसी परेशानी महसूस हो रही है तो आप खाली पेट या फिर बिना कुछ खाएं भी नींबू पानी पी सकते हैं। ये न सिर्फ आपके पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है बल्कि पेट फूलने की परेशानी में भी आपको आराम पहुंचाता है।

5-एप्पल साइडर विनेगर (Apple Cider Vinegar For Bloating)

पेट फूलने की परेशानी से निजात पाने के लिए एक और घरेलू नुस्खा है, जिससे आप तुरंत राहत पा सकते हैं। पेट फूलने के लिए आप सेब के सिरके यानि एसीवी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये सिरका न सिर्फ पाचन को सुधारेगा बल्कि कब्ज और पेट फूलने की परेशानी को दूर करेगा।  Also Read - Controlling Stress: स्ट्रेस होने पर करें ये 5 सिम्पल काम, मिनटों में भागेगा तनाव