ये 5 लक्षण सिर्फ 5 मिनट में बता देते हैं Piles!
Warning signs of piles : मौजूदा वक्त में तमाम ऐसी बीमारियां है, जो सीधा आपके लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई हैं। इन्हीं में से एक है पाइल्स (piles in hindi), जिसे हिंदी भाषा में बवासीर के रूप में भी जाना जाता है। ये बीमारी इसलिए भी घातक है क्योंकि अगर समय पर इसका उपचार न किया जाए तो ये आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकती है। पाइल्स दो तरह की होती है, जिसमें बादी और खूनी बवासीर शामिल है। ऐसा नहीं है कि ये बीमारी एक दम से आपको अपना शिकार बनाती है बल्कि इसके लक्षण काफी पहले मिलना शुरू हो जाते हैं। आइए आपको बताते हैं पाइल्स के ऐसे लक्षणों (Warning signs of piles) के बारे में, जिन्हें आप 5 मिनट के भीतर पहचान कर खुद को इलाज के लिए प्रेरित कर सकते हैं और हालात बिगड़ने से पहले खुद को बचा सकते हैं।