शौच के समय ये 10 गलतियां बिगाड़ती हैं आपका स्वास्थ्य
सुबह उठने के बाद अगर पेट पूरी तरह साफ न हो तो आप जानते ही होंगे कि पूरा दिन किस परेशानी में बीतता है। न काम में मन लगता है न कुछ खाने का मन करता है और तो और पेट भी फूला-फूला रहता है। ऐसा तब तक रहता है जब तक आप खुलकर शौच नहीं करते हैं। इस बात से सभी सहमत होंगे कि सुबह के समय फ्रेश होना कितना जरूरी है क्योंकि जब तक पेट पूरी तरह से साफ नहीं होती है तो पूरे दिन बैचैनी और थकान महसूस होती रहती है। बहुत से वृद्ध और तो और अब 30 के बाद की उम्र के लोग इस समस्या से परेशान रहने लगे हैं। इसके पीछे कहीं न कहीं सुबह शौच जाते समय ऐसी कुछ गलतियां हैं, जिनके कारण हमारा पेट साफ नहीं हो पाता है और हमारा स्वास्थ्य बिगड़ने लगता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी गलतियां हैं, जिनके बारे में जानना बहुत ही जरूरी हैं।