ब्लड कैंसर का खतरा कब बढ़ता है
Lifestyle Mistakes That Cause Blood Cancer Risk in Hindi: ब्लड कैंसर का नाम सुनते ही कान खड़े हो जाते हैं न। यह चिंता स्वाभाविक है, क्योंकि यह एक गंभीर और कई बार जानलेवा बीमारी साबित होती है। असल में ब्लड कैंसर उस स्थिति को कहा जाता है, जब शरीर की रक्त बनाने वाली प्रणाली, जैसे बोन मैरो, लिम्फ नोड्स और खून, प्रभावित होता है। इसमें रक्त कोशिकाएं अनियंत्रित रूप से बढ़ने लगती हैं और शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती हैं। ब्लड कैंसर के कई प्रकार होते हैं, जैसे ल्यूकेमिया, लिम्फोमा और मल्टीपल माइएलोमा। हालांकि शोध बताते हैं कि हमारी कुछ आदतें इस बीमारी के जोखिम को बढ़ा सकती हैं। तो आइए जानते हैं वे कौन-सी 5 प्रमुख गलतियां हैं, जो ब्लड कैंसर की वजह बन सकती हैं।