विंटर हेल्थ केयर टिप्स
Sardiyo Mai Apni Fitness Kaise Badhaye: सर्दियों के आते ही ठंडी हवाओं और रजाई की गर्माहट के कारण अक्सर लोग एक्सरसाइज से दूरी बना लेते हैं, जरूरत से ज्यादा खाते हैं और सेहत को लेकर लापरवाह हो जाते हैं। लेकिन यही मौसम है जब आप अपनी इम्यूनिटी और फिटनेस को मजबूत बना सकते हैं। एशियन हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन (यूनिट-III) के एसोसिएट डायरेक्टर और हेड डॉक्टर सुनील राणा ने बताया कि कुछ आसान लाइफस्टाइल की आदतें अपनाकर आप सर्दियों में भी एनर्जेटिक और स्वस्थ रह सकते हैं।
