डेली डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स बुढ़ापे तक हड्ड्यिों से नहीं आएगी कट-कट की आवाज! आज से शुरू करें सेवन

आपको अपनी डाइट में इन 5 फूड्स को शामिल कर लेना चाहिए, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : March 10, 2022, 2:27 PM

डेली डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स बुढ़ापे तक हड्ड्यिों से नहीं आएगी कट-कट की आवाज! आज से शुरू करें सेवन photo icon1/6

हड्ड्यिों से नहीं आएगी कट-कट की आवाज

आज के वक्त में अक्सर, आपने गौर किया होगा कि बच्चा हो या बड़ा, पुरुष हो या महिला इस बात की शिकायत करता है कि उसकी पीठ, जोड़ों और घुटनों में दर्द रहने लगा है और अगर थोड़ा बहुत काम कर लिया तो ये स्थिति रात को और ज्यादा दुखदायी हो जाती है। आपको बता दें कि ऐसा इसलिए होता है क्योंकि उनकी हड्डियां उतनी मजबूत नहीं होती, जितना की उन्हें होना चाहिए। ऐसा इसलिए भी होता है क्योंकि उनमें पोषक तत्वों की कमी होती है। दरअसल हड्डी हमारे शरीर का एक ऐसा अंग है, जो जीवित ऊतक के रूप में काम करता है है। अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो हड्डियां मजबूत हो जाती है लेकिन कुछ न करने पर ये कमजोर हो जाती हैं। बात करें पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की तो उन्हें 30 साल की उम्र में या फिर मेनोपॉज के आसपास महिलाओं को इस तरह की परेशानी होती है, जब उन्हें दर्द रहने लगता है। इस दौरान उनके शरीर में एस्ट्रोजन का उत्पादन तेजी से तम होने लगता है, जिसके परिणामस्वरूप हड्डियों को नुकसान पहुंचता है। अगर आप भी ऐसी ही किसी स्थिति से जूझ रहे हैं तो आपको अपनी डाइट में इन 5 फूड्स को शामिल कर लेना चाहिए, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

डेली डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स बुढ़ापे तक हड्ड्यिों से नहीं आएगी कट-कट की आवाज! आज से शुरू करें सेवन photo icon2/6

1-कैल्शियम रिच फूड्स

कैल्शियम एक ऐसा तत्व है, जो आपकी हड्डियों के लिए बहुत ही जरूरी होता है। आप अपने दिन की शुरुआत कैल्शियम रिच फूड्स से कर सकते हैं। कैल्शियम-फोर्टिफाइड अनाज या फिर दूध का विकल्प चुनें, जिसमें 3 ग्राम से फाइबर अधिक हो और शुगर की मात्रा कम हो। सुबह और रात में एक गिलास दूध आपकी सेहत के लिए कई रूप से फायदेमंद हो सकता है।  Also Read - HIV और लिवर कैंसर से जूझ रहे मरीज को मिला नया जीवन, सफल हुआ लिवर ट्रांसप्लांट

डेली डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स बुढ़ापे तक हड्ड्यिों से नहीं आएगी कट-कट की आवाज! आज से शुरू करें सेवन photo icon3/6

2-फैटी फिश

फैटी फिश कहीं न कहीं विटामिन डी का एक उत्कृष्ट स्रोत मानी जाती हैं। दिन में एक बार 3 औंस मछली का सेवन आपको पूरे दिन के लिए जरूरी विटामिन डी की खुराक प्रदान कर सकता है। यहां तक की आप विटामिन डी की 100% वैल्यू प्राप्त कर सकते हैं।

डेली डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स बुढ़ापे तक हड्ड्यिों से नहीं आएगी कट-कट की आवाज! आज से शुरू करें सेवन photo icon4/6

3-हरी पत्तेदार सब्जियां

आपको अपनी थाली ऐसी बनानी होगी, जिसमें ढेर सारे पोषक तत्व शामिल हों और आपके शरीर को जरूरी पोषण प्राप्त हो। इसके लिए आपको अपनी डाइट में विभिन्न प्रकार की हरी पत्तेदार सब्जियों को मिलाना होगा। आप चाहें तो पालक, केल, लेट्यूस जैसी हरी-भरी सब्जियों को अपनी थाली में शामिल कर सकते हैं या फिर पालक, साग जैसी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।  Also Read - नाक के अंदर दर्द हो तो क्या करें? जानें क्या है इसके पीछे की वजह

डेली डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स बुढ़ापे तक हड्ड्यिों से नहीं आएगी कट-कट की आवाज! आज से शुरू करें सेवन photo icon5/6

4-दही

अगर आपको हेल्दी रहना है तो आपकी आंतें भी हेल्दी होनी चाहिए, जिसके लिए आपको ऐसे फूड्स का सेवन करना होगा, जिनमें प्रोटीन और अच्छे बैक्टीरिया की मात्रा ज्यादा हो। एक कटोरी दही से हमें 400 मिलीग्राम कैल्शियम मिलता है। हल्का और हेल्दी नाश्ते के लिए आप बिना फैट वाला दही खा सकते हैं या फिर ग्रीक योगर्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो अतिरिक्त प्रोटीन प्रदान करता है।

डेली डाइट में शामिल करें ये 5 फूड्स बुढ़ापे तक हड्ड्यिों से नहीं आएगी कट-कट की आवाज! आज से शुरू करें सेवन photo icon6/6

5-दूध के विकल्प

बादाम, सोया, काजू और हेम्प मिल्क जैसे दूध के अन्य विकल्प भी मौजूद हैं, जिसमें विटामिन डी और कैल्शियम दोनों पोषक तत्व मौजूद होते हैं। बादाम का दूध आपको अपनी रोजाना की जरूरत का 45 फीसदी कैल्शियम मिलता है और आप 25 फीसदी तक विटामिन डी भी प्राप्त कर सकते हैं।  Also Read - क्यों कमजोर हो रहा तेलंगाना का हेल्थ सिस्टम? NFHS-6 के डाटा ने बताया किन बीमारियों का बढ़ रहा खतरा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source