शादी- जिंदगी का नया पड़ाव
Shaadi Se Judi Jaruri Baatein: शादी जीवन का एक बड़ा फैसला है। यह सिर्फ दो लोगों का साथ नहीं, बल्कि दो सोच, दो परिवार और दो जीवन शैलियों का मिलन होता है। अक्सर देखा जाता है कि जल्दबाजी या अधूरी समझ के कारण शादी के बाद मतभेद बढ़ने लगते हैं। ऐसे में साइकोलॉजिस्ट और महिला एवं मानवाधिकारों की समर्थक डॉक्टर मालिनी सबा कहती हैं कि ‘शादी से पहले भावनात्मक स्पष्टता (Emotional Clearance) बहुत जरूरी है। अगर कुछ मूल बातें पहले से साफ न हों, तो रिश्ता दबाव में आ सकता है।’ ऐसे में पुरुषों को रिश्ते में आने से पहले और एक लड़की का हाथ थामने से पहले कुछ बातें क्लियर होनी चाहिए, ताकि आगे चलकर कोई समस्या न आए। आइए जानते हैं वे 5 बातें, जो हर लड़के को शादी से पहले खुद से साफ कर लेनी चाहिए।