पेट फूलने की समस्या(Bloating) को कैसे कम करें? जानें खुद डॉक्टर के 5 बताए 5 असरदार नुस्खे

Bloating In Stomach: कई महिलाएं पीरियड्स के दौरान या फिर अन्य किसी कारण से, दोनों महिलाएं और पुरुष ब्लोटिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। आइए आपको बताते हैं इसका क्या उपाय है।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : August 21, 2025, 8:53 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Smriti Jhunjhunwala

पेट फूलने की समस्या(Bloating) को कैसे कम करें? जानें खुद डॉक्टर के 5 बताए 5 असरदार नुस्खे photo icon1/6

ब्लोटिंग के लिए अचूक उपाय

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि कभी-कभी पेट अपने आप फूला हुआ नजर आता है? जाहिर सी बात है हुआ होगा, क्योंकि ये खानपान और पाचन से जुड़ी समस्या है। जब हमारे पेट में ज्यादा मात्रा में गैस बनने लगती है, जब हम तेजी से खाते हैं या फिर हमें किसी चीज से एलर्जी है तो ब्लोटिंग हो सकती है। इसके अलावा कब्ज और डाइजेशन में समस्या होना भी ब्लोटिंग का कारण बन सकता है। लेकिन इसे ठीक कैसे करें? दवाइयां खाकर ठीक करने का विचार तो आप अपने मन से निकाल ही दें। आज हम आपको होम्योपैथी डॉक्टर स्मृति झुनझुनवाला के बताए 5 ऐसे असरदार घरेलू नुस्खों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें आजमाकर आप पेट फूलने की समस्या से निजात पा सकते हैं।

पेट फूलने की समस्या(Bloating) को कैसे कम करें? जानें खुद डॉक्टर के 5 बताए 5 असरदार नुस्खे photo icon2/6

सौंफ की चाय (Fennel Tea)

आपको बता दें कि सौंफ में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो हमारे पेट के बार-बार फूलने यानी कि ब्लोटिंग की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। अगर आप रोजाना पानी में सौंफ डालकर व उबालकर इसे पीना शुरू कर देंगे तो ये पेट को हेल्दी रखने में मदद करेंगी। इसी के साथ सौंफ की चाय मुंह से आने वाली दुर्गंध को दूर करने में भी फायदेमंद होती है। Also Read - बार-बार ब्लोटिंग होना किस आंत की बीमारी का संकेत हो सकता है, जिन्हें लोग अक्सर कर देते हैं इग्नोर

पेट फूलने की समस्या(Bloating) को कैसे कम करें? जानें खुद डॉक्टर के 5 बताए 5 असरदार नुस्खे photo icon3/6

जीरा व अजवाइन का पानी (Jeera And Ajwain Water)

पेट से जुड़ी कोई भी समस्या हो और जीरा व अजवाइन का जिक्र न आए, ऐसा तो बिल्कुल नहीं हो सकता है। ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने के लिए आप एक गिलास पानी में आधा-आधा चम्मच जीरा व अजवाइन का डालकर उबालने के लिए छोड़ दें। जब पानी आधी मात्रा में रह जाए तो गैस बंद कर दें और चाय की तरह इस पानी को पिएं। ये ब्लोटिंग को कम करने में मदद करेगा।

पेट फूलने की समस्या(Bloating) को कैसे कम करें? जानें खुद डॉक्टर के 5 बताए 5 असरदार नुस्खे photo icon4/6

अदरक और हींग का पानी (Ginger And Hing Water)

जब भी किसी को पेट की समस्या होती है तो वह हींग खाता है या अदरक का टुकड़ा चबाने लगता है। लेकिन अगर आप इन दोनों को पानी में उबालकर, फिर वो पानी पीते हैं तो ये ब्लोटिंग की समस्या को ठीक कर सकता है। साथ ही पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं को ठीक करने में भी ये रेमेडी फायदेमंद है। Also Read - गर्मियों में थोड़ा भी ज्यादा खाने से ब्लोटिंग क्यों हो जाती है? जानें सही समय और मात्रा

पेट फूलने की समस्या(Bloating) को कैसे कम करें? जानें खुद डॉक्टर के 5 बताए 5 असरदार नुस्खे photo icon5/6

पेट पर करें इस तेल से मसाज ( Castor Oil Clockwise Massage On Abdomen)

पीने के अलावा आप चाहें तो अरंडी के तेल से अपने पेट के निचले व फूले हुए हिस्से पर मालिश करते हैं तो ये नुस्खे ब्लोटिंग की परेशानी को बड़ी ही आसानी से ठीक कर सकता है। बेहतर होगा कि आप ठंडे तेल की बजाए हल्के गुनगुने तेल का इस्तेमाल करें।

पेट फूलने की समस्या(Bloating) को कैसे कम करें? जानें खुद डॉक्टर के 5 बताए 5 असरदार नुस्खे photo icon6/6

ब्लोटिंग कम करेंगे ये योगासन (Few Yoga Poses Like Child Pose And Pawanmuktasana)

इन सब नुस्खों के अलावा कुछ योगासन भी हैं जो ब्लोटिंग को कम करने में आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। डॉक्टर स्मृति ने बालासन और पवनमुक्तासन सुझाए हैं। आप इन दोनों ही आसनों को अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते हैं। डॉक्टर के बताए इन 5 में से किसी भी एक तरीके को आजमाकर आप अपने पेट फूलने की समस्या को ठीक कर सकते हैं। Also Read - सुबह खाली पेट पिएं ये 5 ड्रिंक्स, गैस और ब्लोटिंग की परेशानी से मिलेगा आराम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source