5 हेल्दी फूड्स को खाने से नहीं बढ़ता Blood Sugar!
Breakfast in Diabetes : अगर आपको डायबिटीज है तो निश्चित रूप से आप अपनी डाइट का खास ख्याल रखते होंगे क्योंकि आपका खान-पान ही आपके ब्लड शुगर (High BLood sugar in hindi) को प्रभावित करने का काम करता है। जी हां, डायबिटीज को मैनेज करने में कहीं न कहीं आपकी डाइट बहुत हद तक जिम्मेदार है। भले ही आप एक्सरसाइज या फिर टाइम से दवाओं का सेवन करते हों लेकिन जब तक आपकी डाइट सही नहीं होगा तब तक आपका शुगर लेवल कंट्रोल नहीं रहेगा। बहुत से लोग फास्टिंग शुगर लेवल नार्मल रखने में तो सफल हो जाते हैं लेकिन जैसे ही खाना खाते हैं उनका ब्लड शुगर बहुत तेजी से बढ़ जाता है और आपके लिए उसे मेंटेन कर पाना बहुत मुश्किल होता है। इसलिए आपको अपने नाश्ते को हेल्दी बनाने की जरूरत है, जो फास्टिंग के बाद आपके शुगर लेवल को नार्मल रखने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं ऐसे हेल्दी नाश्ते (Breakfast in Diabetes) के विकल्प के बारे में, जो आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने में मदद करेंगे।