पान के पत्तों का पानी पीने के फायदे क्या हैं? ( Betel Leaf Water Health Benefits )
Betel Leaf Water Benefits : पान का पत्ता भारत की संस्कृति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। भारत में इसका प्रयोग सदियों से किया जा रहा है। हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान पान के पत्तों का विशेष रूप से प्रयोग किया जाता है। इसके अलावा आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति में सदियों से इसका प्रयोग किया जा रहा है। वैसे तो पान के पत्तों का सेवन सीधेतौर पर किया जाता है, जिससे स्वास्थ्य को कई लाभ होते हैं। लेकिन अगर आप पान के पत्तों का सेवन नहीं कर पाते हैं, तो इसका पानी बनाकर पिएं। पान के पत्तों का पानी पीने से स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं पान के पत्तों का पानी पीने से सेहत को होने वाले फायदे क्या हैं?