बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानें 5 तेल, जिनसे तेजी से होगी हेयर ग्रोथ

Oil For Hair Growth: बालों को तेजी से बढ़ाने के लिए आप कुछ तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : September 5, 2025, 7:46 AM

बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानें 5 तेल, जिनसे तेजी से होगी हेयर ग्रोथ photo icon1/6

बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाएं?

Best Oil For Hair Growth: हर महिला की चाहत होती है कि उसके बाल लंबे और घने हों। लेकिन प्रदूषण, गलत खानपान, खराब जीवनशैली और गलत प्रोडक्ट्स के कारण बाल कमजोर हो जाते हैं और तेजी से झड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं, लगातार झड़ते बालों के कारण बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। ऐसे में, बालों को लंबा करने के लिए महिलाएं तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन फिर भी मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। वहीं, इन प्रोडक्ट्स में हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, बालों को लंबा करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। इसके लिए आप कुछ तेलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां, बालों में कुछ तेल लगाने से बालों की ग्रोथ को भी बढ़ाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं कि बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए (Baal Badhane Ke Liye Kaun Sa Tel Lagana Chahiye)?

बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानें 5 तेल, जिनसे तेजी से होगी हेयर ग्रोथ photo icon2/6

नारियल का तेल

बालों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, नारियल तेल में विटामिन-ई भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के साथ-साथ हेयर फॉल को कंट्रोल करने और डैमेज हेयर को रिपेयर करने में मदद करता है। अगर आप सप्ताह में 2-3 बार नारियल तेल से बालों की मालिश करेंगे, तो इससे तेजी से बालों की ग्रोथ होगी। Also Read - सरसों के तेल के साथ अरंडी या नारियल: बालों की ग्रोथ के लिए कौन-सा कॉम्बिनेशन बेहतर है?

बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानें 5 तेल, जिनसे तेजी से होगी हेयर ग्रोथ photo icon3/6

आंवला का तेल

बाल बढ़ाने के लिए आप आंवला के तेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। दरअसल, आंवले के तेल में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हेयर फॉल को तो कंट्रोल करते ही हैं। साथ ही, यह बालों को सिल्की वह शाइनी भी बनाते हैं। आंवला सफेद बालों को काला करने में भी मदद करता है।

बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानें 5 तेल, जिनसे तेजी से होगी हेयर ग्रोथ photo icon4/6

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल भी हमारे बालों की ग्रोथ के लिए बेहतरीन माना जाता है। अरंडी के तेल में राइसिनोलिक एसिड मौजूद होता है, जो बालों को टूटने से बचाता है। साथ ही, यह पतले बालों को धीरे-धीरे काला करने में भी मदद करता है। ऐसे में, अगर आप पतले और दो मुंहे बालों से परेशान है, तो आप अरंडी का तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। Also Read - प्याज का तेल या रोजमेरी ऑयल, बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल ज्यादा सही है?

बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानें 5 तेल, जिनसे तेजी से होगी हेयर ग्रोथ photo icon5/6

रोजमेरी ऑयल

रोजमेरी ऑयल भी बालों को लंबा करने में फायदेमंद साबित हो सख्त है। दरअसल, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल मौजूद गुण होते हैं, जो स्कैल्प को पोषण प्रदान करने और बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में मदद करते हैं। ऐसे में, अगर आप बालों की ग्रोथ को बढ़ाना चाहते हैं, तो आप सप्ताह में तीन से चार बार रोजमेरी ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बाल बढ़ाने के लिए कौन सा तेल लगाना चाहिए? जानें 5 तेल, जिनसे तेजी से होगी हेयर ग्रोथ photo icon6/6

बादाम का तेल

अगर आप बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं, तो बादाम के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, इसमें विटामिन-ई और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बालों को पोषण प्रदान करने और हेयर फॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। साथ ही, यह बालों को सिल्की व स्मूथ बनाने में मदद करते हैं। अगर आप हेयर फॉल की समस्या से परेशान है, तो सप्ताह में 2-3 बार बादाम के तेल से मालिश कर सकते हैं। Also Read - कैस्टर ऑयल या नारियल का तेल, दोनों में से बच्चे की हेयर ग्रोथ के लिए कौन सा तेल सही है?