पालकर से भी ज्यादा फायदेमंद हरी सब्जियां
Hari Sabji Khane ke Fayde: एक अच्छी डाइट सब्जियों के बिना अधूरी होती है। आप अपने खाने में कितनी भी अच्छी से अच्छी और हेल्दी से हेल्दी चीजें डाल लें अगर उनमें सब्जी नहीं है तो वह अधूरी ही रहेगी। वहीं हेल्दी सब्जियां भी हरी सब्जियों पत्तेदार सब्जियों के बिना अधूरी होती हैं। जब भी हरी पत्तेदार सब्जियों का नाम आता है, तो सबसे पहले पालक का ही नाम लिया जाता है। पालक बेहद हेल्दी सब्जी है और इसमें कई अलग-अलग तरह के खास पोषक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन पालक के अलावा भी कई खास तरह की हरी सब्जियां हैं, जिन्हें पालक से भी ज्यादा हेल्दी माना जाता है। इस लेख में हम आपको उन्हीं सब्जियों के बारे में बताने वाले हैं।
