ब्लड शुगर घटाने वाले 5 ग्रीन जूस
Green Juice For Diabetes: गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज आज के समय की एक आम समस्या बन चुकी है। इस बीमारी में शरीर में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है। ऐसे में, व्यक्ति का ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है, जो सेहत के लिए घातक साबित हो सकता है। डायबिटीज को जड़ से तो खत्म नहीं किया जा सकता है। लेकिन लाइफस्टाइल और खानपान में बदलाव से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो शरीर में इंसुलिन के स्तर को मैनेज करने में मदद कर सकें। ऐसे में, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने के लिए आप ग्रीन जूस को डाइट में शामिल कर सकते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ग्रीन जूस के बारे में बता रहे हैं, जिनके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है।
