बवासीर होने पर भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना मल त्यागने पर दर्द और सूजन से हो जाएंगे परेशान

What should not eat during piles in Hindi : बवासीर होने पर मिर्च-मसाले, तेल से बनी हुई चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं विस्तार से इस बारे में-

Written by Kishori Mishra | Updated : September 10, 2023 4:01 PM IST

1/6

बवासीर में फायदेमंद

बवासीर की परेशानी होने पर कर्चूर के तने को पीसकर मस्सों पर लगाएं। इससे मस्सों से खून आना और दर्द की समस्या से राहत मिल सकती है।

2/6

मिर्ची वाले खाने से बना लें दूरी - Avoid Spicy Food During Piles

अगर आपको बवासीर की परेशानी है, तो लाल मिर्च का सेवन बिल्कुल बंद कर लें। दरअसल, जब आप लाल मिर्च खाते हैं, तो मल त्यागने के दौरान जलन और दर्द की शिकायत अधिक बढ़ जाती है। ऐसी स्थिति में आपको लाल मिर्च का सेवन करने से बचने की जरूरत होती है।  Also Read - बवासीर में कब पड़ती है सर्जरी की जरूरत? जानें इसके लिए कौन-सी सर्जरी है बेस्ट

4/6

फ्राइड और प्रोसेस्ड फूड्स - Fried Food Bad For Hemorrhoids?

बवासीर के रोगियों को अपने आहार में फाइड और प्रोसेस्ड फूड्स को शामिल करने से बचने की जरूरत होती है। दरअसल, फास्ट फूड्स में ऐसी चीजों को शामिल किया जाता है, जो आपके मल को कठोर बना देता है। ऐसे में मल त्यागने में और अधिक कठिनाई हो सकती है। इसलिए इसका सेवन करने से बचें।  Also Read - क्या टॉयलेट में बैठकर फोन चलाने से बवासीर का खतरा ज्यादा होता है?

5/6

अदरक का न करें सेवन - Ginger Effect On Piles

बवासीर से जूझ रहे मरीजों को अपने आहार में अदरक को न शामिल करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, अदरक स्वभाविक रूप से काफी गर्म होता है, जो आपकी परेशानी को और अधिक बढ़ा देता है। इसलिए कोशिश करें कि अदरक का सेवन न करें।

6/6

कॉफी पीने से बचें - Avoid Coffee

बवासीर रोगी को कॉफी या कैफीन युक्त ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, ये आपके शरीर को डिहाइड्रेट कर सकते हैं, जिससे मल त्यागने में कठिनाई हो सकती है।  Also Read - खूनी बवासीर की परेशानी को दूर कर सकता है फ्री में मिलने वाला ये एक चीज, इस तरह करें इस्तेमाल