5 फूड्स और ड्रिंक्स आपकी धड़कनें रोक सकते हैं
हार्ट अटैक एक ऐसी स्थिति है, जिसमें रक्त प्रवाह हृदय की आपूर्ति करने वाली धमनियों के अवरुद्ध या फिर गंभीर रूप से संकुचित होने के कारण कम या फिर बाधित हो जाता है। इसी वजह से हृदय की मांसपेशियों में ऑक्सीजन भी नहीं पहुंच पाती है और व्यक्ति दिल के दौरे का शिकार हो जाता है। दिल के दौरे के ज्ञात लक्षणों में सीने में दर्द, सांस फूलना, ठंड लगकर पसीना आना, मतली, शरीर के ऊपरी हिस्से में दर्द या फिर चक्कर आना शामिल हो सकता है। डॉक्टर की मानें तो कोरोनरी धमनी की बीमारियों के जोखिम को रोकने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों से बचना चाहिए। इस लेख में हम आपको ऐसी 5 चीजों के बारे में जो दिल की धड़कन रोकने का काम करती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये चीजें।