• हिंदी

स्पेशल क्लीनिक खोलने के जुर्म में इस नर्स को जाना पड़ा जेल, जानिए 5 ऐसी नर्सें जिन्होंने पूरे विश्व में लाई एक नई क्रांति

International Nurses Day 2023 : नर्सेस अपनी सेवा भावना से हर एक मरीज का एक समान रूप से इलाज करती हैं। हमारे इतिहास में कई ऐसी नर्सें हुई, जिनके कार्यों के लेकर आज भी उन्हें याद किया जाता है। आइए जानते हैं ऐसी नर्स के बारे में-

Written by Kishori Mishra | Updated : May 12, 2023 6:12 PM IST

दुनिया की 5 प्रतिभाशाली नर्स

International Nurses Day 2023 : हर साल पूरी दुनिया में 12 मई को इंटरनेशनल अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया जाता (International Nurses Day 2023) मनाया जाता है। इस खास अवसर पर उन नर्सेस को याद किया जाता है, जिन्होंने अपनी सूझ-बूझ और सेवा से पूरी दुनिया में एक अलग नाम कमाया है। पूरे विश्वभर में इस दिन का खास महत्व है, क्योंकि इस दिन ऐसे लोगों को याद किया जाता है, जिन्होंने पूरी सेवा भावना से अपने मरीजों और पूरे विश्व का कल्याण किया है। आज इस खास मौके पर हम आपको ऐसे नर्सेस के बार में बताएंगे, जिन्होंने न सिर्फ अपने देश में बल्कि पूरे विश्वभर में अपनी एक अलग उपलब्धि हासिल की है।

मार्गरेट सेंगर

मार्गरेट सेंगर एक ऐसी नर्स थी, जिनके बर्थ कंट्रोल क्लिनिक खोलने पर पूरे विश्व में क्रांति आ गई थी। उन्होंने अमेरिका में बर्थ कंट्रोल क्लिनिंग थोला था। इसके लिए उन्हों जेल भी जाना पड़ा था। उस समय यह अमेरिका के कानून के खिलाफ था। उन्होंने अपनी इस मुहिम को लेकर हार नहीं मानी और फिर महिलाओं के लिए लड़ी। बाद में गर्भपात कराना लीगल हुआ।  Also Read - Habits for long life: जापानी लोग लंबी उम्र तक कैसे रहते हैं फिट, जानें उनकी फिटनेस सीक्रेट

फ्लोरेंस नाइटिंगेल

इटली में सन् 1820 में 12 मई के दिन फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्म हुआ था। यह एक ब्रिटिश नर्स के साथ-साथ एक अच्छी सोशल वर्कल थीं। यह "द लेडी विद द लैंप" के नाम से भी प्रसिद्ध हैं। इन्होंने क्रीमियम युद्ध में घायल हुए सिपाहियों की देखभाल की। साथ ही कई लोगों की जान भी बचाई।

लिलियन वाल्ड

लिलियन वाल्ड एक यहूदी परिवार से ताल्लुक रखने वाली नर्स थीं। इन्होंने सिर्फ 22 साल की उम्र में ही वाल्ड न्यूयॉर्क अस्पताल स्कूल ऑफ नर्सिंग में हिस्सा लिया था। नर्सिंग के क्षेत्र में लिलियन का काफी बड़ा योगदान है। यह 20वीं शताब्दी के काफी प्रतिभाशाली और सम्मानित सोशल वर्कर थीं।  Also Read - इन लोगों को नहीं खाना चाहिए गोभी!

मैरी जेन सीकोल

मैरी जेन सीकोल एक ऐसी नर्स थी, जिन्होंने क्रीमियन युद्ध के दौरान "ब्रिटिश होटल" की स्थापना की थी। इसमें अधिकारियों के लिए आरामदायक रूम बनाया गया था। साथ ही युद्धा में घायल हुए सिपाहियों की काफी ज्यादा सहायता की थी।

मदर टेरेसा

मदर टेरेसा किसी भी नाम की मोहताज नहीं हैं। ओटोमन में जन्मी मदर टेरेसा ने भारत में सबसे अधिक उत्पीड़ित और दलित लोगों की सेवा की है। उन्होंने उस समय कोढ़ी के मरीजों का इलाज किया, जिस समय लोगों को कोढ़ी के मरीजों को छूने तक की हिम्मत नहीं होती थी।  Also Read - बार-बार सिर में दर्द होने का क्या कारण है