hamburger icon
A
Read in English

हाई ब्लड शुगर से आपकी आंखों में हो सकती हैं ये 5 परेशानियां! जानें किस परेशानी में हो सकते हैं आप 'अंधे'

Diabetes eye problems : लगातार हाई ब्लड शुगर की परेशानी आपकी आंखों के पीछे मौजूद छोटी-छोटी रक्त वहिकाएं क्षतिग्रस्त होनी शुरू हो जाती है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated: October 14, 2022, 4:49 PM

हाई ब्लड शुगर से आपकी आंखों में हो सकती हैं ये 5 परेशानियां! जानें किस परेशानी में हो सकते हैं आप 'अंधे' photo icon1/6

ब्लड शुगर से आंखों में हो सकती हैं ये 5 परेशानियां!

Diabetes eye problems : डायबिटीज, भारत में अंधेपन के बढ़ते मामलों की सबसे बड़ी वजह में से एक है और डायबिटीज (Diabetes in hindi) से पीड़ित व्यक्ति शरीर के दूसरे अंगों जैसे किडनी और तंत्रिका तंत्र यानी नर्वस सिस्टम से जुड़ी परेशानियों के प्रति संवेदनशील होता है। डायबिटीज एक जटिल मेटाबॉलिक बीमारी है, जो हमारे पैंक्रियाज को इंसुलिन का उत्पादन करने से रोकती है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर बहुत तेजी से बढ़ने लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार हाई ब्लड शुगर की परेशानी आपकी आंखों के पीछे मौजूद छोटी-छोटी रक्त वहिकाएं क्षतिग्रस्त होनी शुरू हो जाती है। इन वहिकाओं से निकलता तरल पदार्थ सूजन, हाई ब्लड प्रेशर और दूसरी समस्याओं का कारण बनता है। आइए जानते हैं ब्लड शुगर बढ़ने से आंखों को होने वाली 5 परेशानियों (Diabetes eye problems in hindi) के बारे में, जो आपको अंधेपन की ओर ले जाती हैं।

हाई ब्लड शुगर से आपकी आंखों में हो सकती हैं ये 5 परेशानियां! जानें किस परेशानी में हो सकते हैं आप 'अंधे' photo icon2/6

1-मोतियाबिंद (Diabetes Causes Cataract)

​मोतियाबिंद की परेशानी किसी को भी हो सकती है लेकिन डायबिटीज रोगी को अपने जीवन में इस बीमारी का जल्दी शिकार होने की संभावना होती है। इतना ही नहीं ये स्थिति और तेजी से बिगड़ती है। जैसे-जैसे डायबिटीज के मामलों में वृद्धि होगी उसी तरह से मोतियाबिंद के मामलों में भी वृद्धि देखी जाएगी।  Also Read - Father's Day Special: 18 साल के बेटे ने एक किडनी देकर बचाई पिता की जान

हाई ब्लड शुगर से आपकी आंखों में हो सकती हैं ये 5 परेशानियां! जानें किस परेशानी में हो सकते हैं आप 'अंधे' photo icon3/6

2-ग्लूकोमा (Diabetes Causes Glaucoma)

क्षतिग्रस्त तंत्रिकाएं और रक्त वहिकाएं आपके दृष्टि को प्रभावित करने का काम करती हैं और आंखों पर दबाव बढ़ाती हैं, जिसकी वजह से तरल पदार्थ बहने लहता है। दवाएं इस तरह की स्थिति को ठीक करने के लिए यूज की जा सकती हैं।

हाई ब्लड शुगर से आपकी आंखों में हो सकती हैं ये 5 परेशानियां! जानें किस परेशानी में हो सकते हैं आप 'अंधे' photo icon4/6

3-डायबिटिक रेटीनोपैथी (​ Diabetes Causes Diabetic Retinopathy)

अगर आपको टाइप 1 और टाइप-2 डायबिटीज है तो आपको आंखों से जुड़ी ये बीमारी हो सकती है। ये बीमारी सीधा आपके रेटिना को क्षतिग्रस्त करती है, जो कि आपकी आंख क सबसे जरूरी हिस्सा है। इसलिए बढ़ते ब्लड शुगर पर नजर रखने की जरूरत होती है।  Also Read - 40 की उम्र के बाद महिलाओं के लिए जरूरी हैं ये 5 मेडिकल टेस्ट, आज ही जानें इसके बारे में

हाई ब्लड शुगर से आपकी आंखों में हो सकती हैं ये 5 परेशानियां! जानें किस परेशानी में हो सकते हैं आप 'अंधे' photo icon5/6

4-माकुलर एडिमा (Diabetes Causes Macular Edema)

ये स्थिति डायबिटिक रेटीनोपैथी के साथ मिलकर आपको परेशान कर सकती है। दरअसल इस स्थिति में वहिकाओं में छोटे-छोटे उभार हो जाते हैं, जिसकी वजह से आंखों में तरल पदार्थ या फिर रक्त बहने लगता है, जिसकी वजह से स्थायी अंधापन हो जाता है।

हाई ब्लड शुगर से आपकी आंखों में हो सकती हैं ये 5 परेशानियां! जानें किस परेशानी में हो सकते हैं आप 'अंधे' photo icon6/6

5-धुंधला-धुंधला दिखाई देना (​ Diabetes Causes Blurry Vision)

डायबिटीज की वजह से आपको धुंधला-धुंधला दिखाई देने लगता है, जो आपके रक्त में ब्लड शुगर की घटती-बढ़ती मात्रा आपकी आंखों के लेंस के आकार को बिगाड़ने का काम करती है, जिसकी वजह से ऐसा होता है।  Also Read - क्या रोजाना योग करने से छिप सकती है आपकी उम्र? जानें क्या कहते हैं योग एक्सपर्ट