आंतों को सड़ाने का काम करती हैं आपकी ये 5 आदतें!
Habits for strong intestine : कहते हैं हमारे अच्छे स्वास्थ्य का आधार हमारा पेट है और जब तक हमारा पेट सही नहीं होगा तब तक आप हेल्दी नहीं रह पाएंगे। आपके हेल्दी रहने के लिए आपकी आंतों का हेल्दी (how to keep intestine healthy) होना जरूरी है, जिसकी वजह से ही आपको जरूरी पोषण प्राप्त होते हैं और शरीर के अंग हेल्दी रहते हैं। मौजूदा वक्त में खराब खान-पान और गतिहीन जीवनशैली ने हमारे शरीर को बिगाड़ने का काम किया है फिर चाहे वो बाहरी रूप से हो या फिर अंदरूनी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी कुछ आदतें ही आपकी आंतों में गंदगी जमा करने का काम करती हैं, जिसकी वजह से आपको खाना पचाने से लेकर शौच के दौरान बदबू आती है? आइए जानते हैं ऐसी आदतों के बारे में, जो आपकी आंतों को सड़ाने (Bad habits for intestine) का काम करती हैं।