hamburger icon
A
Read in English

डिप्रेशन कम करने के 5 आसान तरीके, जिन्हें करने में नहीं लगेगा बिल्कुल भी वक्त! जानिए इस बीमारी से लड़ने के तरीके

Ways to fight Depression in hindi : इस स्वास्थ्य स्थिति को नियमित रूप से कुछ हेल्दी और प्रभावी टेक्नीक अपनाकर कंट्रोल किया जा सकता है और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : March 14, 2022, 3:49 PM

डिप्रेशन कम करने के 5 आसान तरीके, जिन्हें करने में नहीं लगेगा बिल्कुल भी वक्त! जानिए इस बीमारी से लड़ने के तरीके photo icon1/6

डिप्रेशन कम करने के 5 आसान तरीके

डिप्रेशन भले ही एक आम समस्या है लेकिन ये एक गंभीर मानसिक विकार है, जो हमारे रोजाना के काम को नकरात्मक रूप से प्रभावित करती है। इतना ही नहीं डिप्रेशन आपके काम के साथ-साथ निजी जिंदगी को भी प्रभावित करता है, जिसके कारण आप चिंता संबंधी विकार से परेशान हो सकते हैं। कई हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि अगर आप लगातार दो सप्ताह से डिप्रेशन के लक्षण से पीड़ित रहते हैं तो आपको तुरंत मानिसक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मिलने की जरूरत पड़ सकती है। हालांकि दूसरी मानसिक बीमारियों से ठीक विपरित इस स्वास्थ्य स्थिति को नियमित रूप से कुछ हेल्दी और प्रभावी टेक्नीक अपनाकर कंट्रोल किया जा सकता है और अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 उपाय, जिन्हें करने में आपको बिल्कुल वक्त नहीं लगेगा और आप पहले से स्वस्थ महसूस करेंगे। आइए जानते हैं कौन से हैं ये तरीके।

डिप्रेशन कम करने के 5 आसान तरीके, जिन्हें करने में नहीं लगेगा बिल्कुल भी वक्त! जानिए इस बीमारी से लड़ने के तरीके photo icon2/6

1-लक्ष्य ढूंढे

अगर आप अपने जीवन में बिना किसी लक्ष्य के साथ जी रहे हैं तो आप जल्द ही खुद को बोरिंग और बेरंग जिंदगी जीते हुए महसूस करेंगे। लगातार ऐसा रहना आपको दुखी बना सकता है। जीवन में लक्ष्य होना बहुत जरूरी है, जो आपको बूस्ट करने के साथ-साथ एनर्जी भी प्रदान करता है। लक्ष्य होने से आप खुद को प्रेरित पाते हैं, तनाव से रहित पाते हैं और अपने काम के प्रति लग्न, निजी और सामाजिक जिंदगी में भी खुद को सक्रिय महसूस करते हैं। इसलिए सबसे पहले अपना लक्ष्य निर्धारित करें।  Also Read - बच्चों की मेमोरी और फोकस बढ़ाने वाले आयुर्वेदिक तरीके क्या हैं?

डिप्रेशन कम करने के 5 आसान तरीके, जिन्हें करने में नहीं लगेगा बिल्कुल भी वक्त! जानिए इस बीमारी से लड़ने के तरीके photo icon3/6

2-समय का प्रबंधन करना सीखें

अक्सर समय की कमी महसूस करना या फिर सही तरीके से समय का प्रबंधन न कर पाने से आपको किसी काम को करने में मन नहीं लगेगा, अकेलापन महसूस होगा, दुखी होना, उम्मीदहीन होना और खुद को असहाय महसूस करने लगते हैं। ये सब चीजें आपको अंदर से मायूस और नकरात्मक बनाती है, जिसकी वजह से आत्मविश्वास भी कम हो जाता है और भावनात्मक रूप से कमजोर महसूस करने लगते हैं। इसलिए समय का प्रबंधन करना जरूरी हो जाता है।

डिप्रेशन कम करने के 5 आसान तरीके, जिन्हें करने में नहीं लगेगा बिल्कुल भी वक्त! जानिए इस बीमारी से लड़ने के तरीके photo icon4/6

3-एक्सरसाइज करें

रोजाना अपना पसंदीदा खेल खेलने या फिर एक्सरसाइज करने से आपको अपना मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य दोनों ही दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, जो कि एक फील गुड हार्मोन है, जो आपको खुशी और अंदर से अच्छा महसूस कराते हैं।  Also Read - Fatty Liver Explainer: लिवर में चर्बी जमा होना कितना खतरनाक है? जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज

डिप्रेशन कम करने के 5 आसान तरीके, जिन्हें करने में नहीं लगेगा बिल्कुल भी वक्त! जानिए इस बीमारी से लड़ने के तरीके photo icon5/6

4-डाइट लें

जंक, ऑयली, तला और शुगर से बने फूड्स का अगर आप लगातार सेवन करते हैं तो ये आपमें डिप्रेशन के लक्षणों को बढ़ाने में मदद करते हैं। वहीं विटामिन सी और ई जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट से भरे फूड्स शरीर में ऑक्सीडेटेड तनाव को कम करने के लिए जाने जाते हैं। वैज्ञानिकों ने पाया है कि वे लोग, जो पर्याप्त मात्रा में ओमेगा-3 का सेवन नहीं करते हैं तो आप निश्चित रूप से बड़े अवसाद विकार का शिकार हो सकते हैं। इसके अलावा वे लोग, जो मछली नहीं खाते हैं उनमें डिप्रेशन का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

डिप्रेशन कम करने के 5 आसान तरीके, जिन्हें करने में नहीं लगेगा बिल्कुल भी वक्त! जानिए इस बीमारी से लड़ने के तरीके photo icon6/6

5-विटामिन की कमी दूर करें

विटामिन डी और बी12 का कम स्तर आपको डिप्रेशन का शिकार बना सकता है। इसलिए अपने डॉक्टर से बात करें और बॉडी चेक-अप कराएं। इन दोनों विटामिन की कमी को जल्द से जल्द दूर करना आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है और आपको दूसरी बीमारियों से बचा सकता है।  Also Read - बारिश के मौसम में AC चलाना सही है या नहीं? एक्सपर्ट से जानिए