पेट की लटकती चर्बी के लिए एक्सरसाइज - Exercise For Belly Fat At Home
पेट की चर्बी (बेली फैट) शरीर में सबसे खतरनाक होती है, क्योंकि यह आपका बाकी बीमारियों का रिस्क बढ़ाती है। इसके अलावा बहुत से लोगों को इस चर्बी के कारण खुद में कॉन्फिडेंस महसूस नहीं होता और वह अपने शरीर को कवर करने या छिपाने की कोशिश में रहते हैं। इसके अलावा यहां का फैट सबसे जिद्दी होता है और यह सबसे लेट कम होना शुरू होता है। यह दिखने में भी भद्दा लगता है और आप इसकी वजह से अपने मन पसन्द के कपड़े भी नहीं पहन पाते हैं। बेली फैट को कम करने के लिए आपको डाइटिंग के साथ-साथ कुछ एक्सरसाइज भी करनी होगी। आपको दिन भर खुद को एक्टिव रखना होगा और थोड़ी मेहनत तो करनी होगी। आइए जानते हैं बेली फैट को कम करने के लिए आप रोजाना कौन-कौन सी एक्सरसाइज कर सकते हैं।