गर्मी में कौन से ड्राई फ्रूट्स नहीं खाना चाहिए?

ड्राई फ्रूट्स की तासीर काफी गर्म होती है। इसलिए गर्मियों में कुछ ड्राई फ्रूट्स खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं गर्मियों में कौन से ड्राई फ्रूट्स नहीं खाने चाहिए?

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 16, 2026, 5:49 PM

गर्मी में कौन से ड्राई फ्रूट्स नहीं खाना चाहिए? photo icon1/6

गर्मियों में कौन से ड्राई फ्रूट्स नहीं खाने चाहिए?

Avoid These 5 Dry Fruits During Summer: गर्मियों में अक्सर बड़े-बुजुर्गों को कहते सुना होगा कि इस सीजन में हमें कम ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना चाहिए। दरअसल, अधिकतर ड्राईफ्रूट्स की तासीर गर्म होती है, जिसकी वजह से पेट में गर्मी, एसिडिटी, जलन, कब्ज इत्यादि की परेशानी हो सकती है। इसलिए गर्मियों में हमें कुछ ड्राई फ्रूट्स के सेवन से बचना चाहिए। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे ड्राईफ्रूट्स के बारे में बताएंगे, जिसे हमें गर्मियों में खाने से बचने की जरूरत होती है। आइए जानते हैं गर्मियों में कौन से ड्राई फ्रूट्स नहीं खाने चाहिए?

गर्मी में कौन से ड्राई फ्रूट्स नहीं खाना चाहिए? photo icon2/6

काजू गर्मियों में खाने की न करें गलती

गर्मियों के सीजन में काजू का सेवन करना आपके शरीर के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसके सेवन से शरीर की गर्मी बढ़ सकती है। अगर आप गर्मियों में काजू का सेवन अधिक करते हैं, जो इससे मुंह में छाले, एक्ने, पेट में जलन जैसी परेशानी बढ़ सकती है। इसलिए गर्मियों के सीजन में काजू खाने की गलती न करें।  Also Read - क्या प्रेग्नेंसी में ड्राई फ्रूट्स खाने चाहिए? जानें कौन-से Nuts होते हैं फायदेमंद

गर्मी में कौन से ड्राई फ्रूट्स नहीं खाना चाहिए? photo icon3/6

बादाम की तासीर होती है गर्म

गर्मियों में बादाम का सेवन करने से भी परहेज करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, बादाम की तासीर गर्म होती है। अगर आप इसका अधिक सेवन करते हैं, तो इससे पेट की गर्मी बढ़ सकती है। साथ ही कुछ लोगों को जलन, एसिडिटी जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अगर आप गर्मियों में बादाम खा रहे हैं, तो कोशिश करें कि इसे पानी में भिगोकर खाएं।

गर्मी में कौन से ड्राई फ्रूट्स नहीं खाना चाहिए? photo icon4/6

गर्मियों में न खाएं पिस्ता

पिस्ता की तासीर भी गर्मी होती है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन करने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे आपको डिहाइड्रेशन की परेशानी हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि गर्मियों में आप सीमित मात्रा में ही पिस्ता खाएं। Also Read - गर्मियों में रोज खाएं ये 3 ड्राई फ्रूट्स, बढ़ेगी एनर्जी और पेट में नहीं होगी जलन

गर्मी में कौन से ड्राई फ्रूट्स नहीं खाना चाहिए? photo icon5/6

ज्यादा अखरोट खाने से बचें

इस सीजन में अखरोट का सेवन भी कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। अखरोट खाने से भले ही आपके शरीर को काफी फायदे होते हैं, लेकिन अगर आप ज्यादा मात्रा में अखरोट का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर का तापमान बढ़ सकता है। इससे पाचन संबंधी परेशानियां बढ़ने की संभावना होती है।

गर्मी में कौन से ड्राई फ्रूट्स नहीं खाना चाहिए? photo icon6/6

खजूर भी खाना करें कम

गर्मियों के सीजन में खजूर का सेवन भी सीमित मात्रा में करनी चाहिए। अगर आप अधिक मात्रा में खजूर का सेवन करते हैं, तो इससे पेट की गर्मी बढ़ सकती है। साथ ही शरीर का वजन भी बढ़ सकता है। इसलिए गर्मियों में इसका सेवन सीमित करें। Also Read - अर्थराइटिस में होने वाली परेशानी से राहत दिलाते हैं ये ड्राई फ्रूट्स, जानें कैसे खाना है ज्यादा फायदेमंद

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source