बालों की जड़े मजबूत कैसे करें? घर पर तैयार इन 5 मास्क से Hair Fall करें कम

How to strong hair roots Naturally: बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए आप कुछ हेयर मास्क लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इन हेयर मास्क की रेसिपी-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : April 2, 2026, 11:10 AM

बालों की जड़े मजबूत कैसे करें? घर पर तैयार इन 5 मास्क से Hair Fall करें कम photo icon1/6

बालों की जड़ों को कैसे मजबूत करें?

How to strong hair roots: क्या आप जानते हैं कि एक आम इंसान के स्कैल्प पर लभग 100,000 फॉलिक्स होते हैं? स्कैल्प का हर एक रोम पावरपाउस की तरह काम करता है, जो बालों को उगाने के लिए जिम्मेदार होता है। ये रोम हर महीने औसतन आधा इंच बढ़ते हैं। इन रोमों के मजबूत होने के बाद भी हमारे बालों की जड़ें काफी ज्यादा कमजोर हो रही हैं। इसकी वजह से बाल काफी ज्यादा पतले होने लगते हैं। साथ ही बालों के टूटने की परेशानी भी काफी ज्यादा हो रही है। अगर आप अपने बालों की जड़ों को मजबूत करना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खों को आजमा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे नुस्खों के बारे में बताएंगे, जिससे बालों की जड़ों को मजबूत किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में-

बालों की जड़े मजबूत कैसे करें? घर पर तैयार इन 5 मास्क से Hair Fall करें कम photo icon2/6

एलोवेरा और नारियल तेल मास्क बालों की जड़े करे मजबूत

बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए नारियल तेल और एलोवेरा जेल से तैयार हेयर मास्क लगा सकते हैं। इस मास्क को तैयार करने के लिए 1 चम्मच एलोवेरा जेल लें। इसमें 1 टेबलस्पून नारियल तेल मिक्स करके अपने बालों पर एप्लाई करें। करीब 30 मिनट तक इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं। इसके बाद माइल्ड शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लें। इससे आपके बालों की जड़ें काफी हद तक मजबूत हो सकती हैं। Also Read - क्या GenZ में तेजी से बढ़ रही है बाल झड़ने की समस्या? जानिए इसके पीछे की वजह

बालों की जड़े मजबूत कैसे करें? घर पर तैयार इन 5 मास्क से Hair Fall करें कम photo icon3/6

जड़ों को मजबूत करने के लिए केला और शहद का मास्क

बालों की जड़ों को अगर आप मजबूत करना चाहते हैं, केला और शहद से तैयार हेयर मास्क लगाएं। इस मास्क को तैयार करने के लिए 1 केला लें, इसे अच्छी तरह से मैश कर लें। अब इसमें 2 चम्मच करीब शहद मिक्स करके बालों पर एप्लाई करें। करीब 30 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल मजबूत और घने हो सकते हैं।

बालों की जड़े मजबूत कैसे करें? घर पर तैयार इन 5 मास्क से Hair Fall करें कम photo icon4/6

मेथी का पेस्ट बालों की जड़ों के लिए है बेस्ट

बालों की जड़ों को मजबूती देने के लिए मेथी के बीजों से तैयार पेस्ट फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए 2 चम्मच मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इसका पेस्ट तैयार करें और बालों पर लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से इसे धो लें। इससे आपके बालों की जड़ों को मजबूत किया जा सकता है। Also Read - पूरी तरह से बालों का झड़ना कैसे बंद करें? जानें 3 तरीके जो बाल बनाएंगे जड़ से मजबूत

बालों की जड़े मजबूत कैसे करें? घर पर तैयार इन 5 मास्क से Hair Fall करें कम photo icon5/6

बालों की जड़ों के लिए बेस्ट है दही और नींबू से तैयार मास्क

जड़ों की मजबूती के लिए नींबू और दही से तैयार मास्क फायदेमंद हो सकता है। इस मास्क को तैयार करने के लिए 1 कप दही लें, इसमें 2 चम्मच नींबू का जूस मिक्स करें। अब इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं और करीब 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होगी। साथ ही जड़ों को भी मजबूती मिल सकती है।

बालों की जड़े मजबूत कैसे करें? घर पर तैयार इन 5 मास्क से Hair Fall करें कम photo icon6/6

बालों की जड़ों को मजबूत करे प्याज और शहद का मास्क

बालों की जड़ों को मजबूत करने के लिए आप प्याज और शहद से तैयार हेयर मास्क फायदेमंद साबित हो सकता है। इस मास्क को तैयार करने के लिए 1 चम्मच प्याज के रस में 1 चम्मच शहद मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और करीब 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर माइल्ड शैंपू की मदद से अपने बालों को धो लें। इससे आपके बाल काफी अच्छे होंगे।  Also Read - किस विटामिन की कमी से बाल झड़ते हैं?

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source