सर्दियों में हेल्दी कैसे रहें? खानपान में 5 ला सकते हैं सेहत में सुधार

Sehat Kaise Sudhare: क्या आप चाहते हैं कि सर्दियों में आप बीमार न पड़ें और हेल्दी बने रहें? अगर हां, तो हमारे बताए खान पान में किए जाने वाले इन 5 बदलावों को जरूर करें।

Written by Vidya Sharma | Published : November 12, 2025 3:05 PM IST

1/6

सर्दियों में बीमार होने से बचने का तरीका

Sardiyo Mai Sehat Ka Dhyan Kaise Rakhe: आज हर कोई हेल्दी रहने के लिए तरह-तरह की डाइटिंग और तरीके अपना रहा है, लेकिन अगर आप ज्यादा मेहनत नहीं करना चाहते हैं तो अपनी डाइट में बदलाव करके खुद को पूरी सर्दी हेल्दी रख सकते हैं। डाइट में बदलाव की जरूरत इसलिए है, क्योंकि हम क्या खाते हैं, इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में डाइट में किए जाने वाले एस 5 बदलावों के बारे में बताने वाले हैं जो सर्दियों में आपको स्वस्थ रखेंगे।

2/6

विटामिन सी को डाइट में करें शामिल

आपने देखा होगा कि सर्दियों में संतरा और किन्नू जैसे सीजन फल मिलते हैं, इन्हें आप जरूर खाएं। इसी के साथ वो हर चीज बैलेंस में अपनी डाइट में शामिल करें, जिसमें विटामिन सी होता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि विटामिन सी में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं तो इम्यूनिटी को बूस्ट कर सर्दी-जुकाम व फ्लू को बढ़ने से रोकते हैं।  Also Read - सर्दियों में किस आटे से बनी रोटी खानी चाहिए? जो शरीर को देते हैं गर्माहट और कब्ज करते हैं दूर

3/6

खाने में शामिल करें इम्यूनिटी बूस्ट करने वाले मलासे

हमारे किचन में ही इतने मसाले मौजूद हैं कि अगर उन्हें खाने में शामिल किया जाए तो इम्यूनिटी स्ट्रांग बनाए जा सकती है और सर्दियों में आप फिट और हेल्दी रह सकते हैं। जैसे अदरक, लहसुन, हल्दी, दालचीनी, हरड़ आदि। यह सभी शरीर में गर्माहट देने, हमें जल्दी बीमार पड़ने से रोकने और स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इनमें एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ सूजनरोधी गुण भी होते हैं।

4/6

स्नैक्स को सीड्स से करें रिप्लेस

सर्दियों में स्वाद के लिए और शरीर को गर्माहट देने के लिए हम फास्ट फूड और स्नैक्स खाते हैं। यह आपके मन को शांत कर सकते हैं लेकिन पेट में जाकर यह फूड पॉइजनिंग, इंफेक्शन और इम्यूनिटी को कमजोर कर सकते हैं। बाहर के स्नैक्स खाने की यह आदत बीमारी को बुलावा दे सकती है। बेहतर होगा कि आप इन स्नैक्स को नट्स और सीड्स के साथ रिप्लेस करें। इनमें सभी तरह के विटामिन और मिनरल्स जैसे कई न्यूट्रिशन पाए जाते हैं जो शरीर को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। Also Read - दाल खाते ही पेट में होने लगती है गुड़गुड़, तो जान लीजिए कौन सी दाल के आपके लिए बेस्ट

5/6

घर पर बनाएं काढ़ पाउडर

सर्दियों में हेल्दी रहने का सबसे बेस्ट तरीका है आधा कप काढ़ा पीने का, लेकिन कुछ लोगों को रोज-रोज काढ़ा बनाने मेहनत का काम लगता है। ऐसे में आप काढ़ा बनाने का पाउडर तैयार कर लें। इसमें आप अदरक पाउडर, काली मिर्च पाउडर, तुलसी की पत्तियां, गिलोय पाउडर और अन्य जड़ी बूटियों का पाउडर डालकर एक डिब्बे में मिक्स करके स्टोर कर सकते हैं और रोज सुबह-शाम पी सकते हैं।

6/6

चीनी की जगह खाएं गुड़ और खजूर

रिफाइंड शुगर न सिर्फ इंसुलिन लेवल को बढ़ाने बल्कि इम्यून फंक्शन को भी प्रभावित करती है। इसके अलावा चीनी हमारी स्किन के लिए भी अनहेल्दी होती है। इसलिए आप चीनी की मिठास पाने के लिए गुण और खजूर का सेवन कर सकते हैं। यह दोनों ही हेल्दी होते हैं। Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है। Also Read - सर्दियों में किस टाइम खाना चाहिए दही?