सेब खाने के 5 नुकसान क्या हैं?
Apple Side Effects : 'रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रहते हैं'। इस कहावत को आपने कई बार सुना होगा। यह सच भी है, क्योंकि सेब में कई तरह के पोषक तत्व जैसे- विटामिन सी, फाइबर और पोटैशियम होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है। रोजाना अगर आप सेब का सेवन करते हैं, तो यह आपको कई बीमारियों से दूर रख सकता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन काफी अधिक मात्रा में करते हैं, तो इससे नुकसान होने की भी संभावना बढ़ सकती है। इस लेख में हम आपको रोजाना सेब खाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं सेब का काफी ज्यादा सेवन करने से होने वाले नुकसान या फिर किन लोगों को सेब खाने से बचना चाहिए?