सुपरस्टार्स और उनके बच्चों के नाम
आपने शायद गौर किया होगा कि फिल्म स्टार्स और क्रिकेट स्टार्स के बच्चे अक्सर लाइम लाइट का हिस्सा होते हैं और हो भी क्यों न उनके माता-पिता की मेहनत का फल ही उन्हें इस लाइम लाइट का हिस्सा बनाता है। फिर चाहे सैफ अली खान और करनी कपूर खान हों या फिर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ऐसे कई स्टार्स हैं, जिनके बच्चों के नाम थोड़ा हटके होते हैं और दूसरों को खासा आकर्षित करते हैं। भारत में अक्सर या यूं कहें कि हमेशा से फिल्म स्टार्स की प्रेगनेंसी को लेकर एक अलग रोचकता रही है और ये रोचकता कभी खत्म नहीं होने वाली है। ऐसा ही कुछ उनके बच्चों के नाम के साथ भी जुड़ा हुआ है। समय के साथ-साथ बॉलीवुड के सुपरस्टार्स यानी के अभिनेताओं और अभिनेत्रियों ने अपने बच्चों के नाम में अनूठा बदलाव किया है। इनमें से कुछ के नाम सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रेंड करते हैं। आइए लेख में जानते हैं कुछ सुपरस्टार्स के बच्चों के अनूठे नाम।