लिवर में विषाक्त पदार्थ जमा होना (Accumulation Of Toxins In The Liver)
आज के समय में स्वस्थ रहना किसी चुनौती से कम नहीं है। भागदौड़ भरी जिंदगी, गलत खानपान और बढ़ता हुआ तनाव शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल रहे हैं। कामकाजी जीवन और डिजिटल दुनिया के प्रभाव से सही समय पर आराम और व्यायाम मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हमारे शरीर के जरूरी अंगों पर नकारात्मक असर देखने को मिल रहा है, खासकर लीवर पर। लीव हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो खून को साफ करने, पाचन में मदद करने और शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन जब लीवर में गंदगी यानी टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं, तो इसका असर हमारे पूरे शरीर पर दिखने लगता है। शुरुआत में इसके लक्षण हल्के होते हैं, लेकिन समय रहते ध्यान न देने पर यह गंभीर बीमारी का कारण बन सकते हैं। आइए जानते हैं लीवर में गंदगी जमा होने पर दिखाई देने वाले 5 प्रमुख संकेतों के बारे में।