अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान तो जरूर कराएं ये 5 ब्लड टेस्ट, पता चलेगी सही वजह

Irregular Periods Blood Tests: अनियमित पीरियड्स की समस्या का सही कारण पता लगाने के लिए आप कुछ ब्लड टेस्ट करवा सकती हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : July 5, 2025, 11:37 AM

WrittenBy

Medically Verified By:

अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान तो जरूर कराएं ये 5 ब्लड टेस्ट, पता चलेगी सही वजह photo icon1/6

अनियमित पीरियड्स में कराएं ये ब्लड टेस्ट

Blood Tests For Irregular Periods: पीरियड्स यानी माहवारी महिलाओं में होने वाली एक नेचुरल प्रक्रिया है। महिलाओं को महीने में एक बार पीरियड्स होते हैं। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण अनियमित पीरियड्स की समस्या महिलाओं में आम हो गई है। कई बार पीरियड्स समय से पहले या समय के बाद आते हैं, तो इसे ही अनियमित पीरियड्स कहा जाता है। अनियमित पीरियड्स के कारण महिलाओं को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अनियमित पीरियड्स के कारण मूड स्विंग्स, कमजोरी, थकान, वजन बढ़ना और हेयर फॉल जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। कई बार पीरियड्स अनियमित होना किसी गंभीर समस्या का संकेत भी हो सकता है। अगर आप भी अनियमित पीरियड की समस्या से जूझ रही हैं, तो आपको कुछ हार्मोनल ब्लड टेस्ट जरूर करवाने चाहिए, जिससे आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आपको अनियमित पीरियड की समस्या क्यों हो रही है। अनियमित पीरियड्स में सही कारणों का पता चलने से इलाज में आसानी होती है। तो आइए, पीएसआरआई हॉस्पिटल के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल मनचंदा से जानते हैं अनियमित पीरियड्स की समस्या में कौन से टेस्ट करवाने चाहिए -

अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान तो जरूर कराएं ये 5 ब्लड टेस्ट, पता चलेगी सही वजह photo icon2/6

टेस्टोस्टेरोन हार्मोन टेस्ट

अगर आप अनियमित पीरियड्स की समस्या से जूझ रही हैं, तो आपको ज्यादा देरी न करते हुए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन टेस्ट जरूर करवा लेना चाहिए। दरअसल शरीर में टेस्टोस्टेरोन संतुलन न होने के कारण महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या होती है। इस टेस्ट से आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि आपका टेस्टोस्टेरोन हार्मोन संतुलन है या नहीं। Also Read - आंखों को खराब कर सकती है हीटवेव, बचाव करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान तो जरूर कराएं ये 5 ब्लड टेस्ट, पता चलेगी सही वजह photo icon3/6

फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन टेस्ट

अनियमित पीरियड्स की समस्या होने पर आप फॉलिकल स्टिमुलेटिंग हार्मोन (एफएसएच) टेस्ट भी करवा सकती हैं। आपको बता दें कि एफएसएच टेस्ट ओवरी में अंडाणु के विकास से जुड़ा होता है। इस टेस्ट से आपको यह जानने में मदद मिलेगी कि शरीर में समय से पहले मेनोपॉज की स्थिति तो उत्पन्न नहीं हो रही।

अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान तो जरूर कराएं ये 5 ब्लड टेस्ट, पता चलेगी सही वजह photo icon4/6

थायरॉयड टेस्ट

अनियमित पीरियड्स की स्थिति होने पर आपको थायराइड टेस्ट (TSH, T3 T4) भी करवाना चाहिए। दरअसल, शरीर में थायराइड हार्मोन असंतुलन होने के कारण भी महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या उत्पन्न होती है। इसलिए यदि आपको तीन-चार महीने से समय से पीरियड्स नहीं आ रहे हैं, तो आपको एक बार थायराइड का टेस्ट जरूर करवा लें। Also Read - गर्मी में पानी पीने का सही तरीका क्या है? जानें कितना, कब और कैसे पीना चाहिए पानी

अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान तो जरूर कराएं ये 5 ब्लड टेस्ट, पता चलेगी सही वजह photo icon5/6

ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन टेस्ट

अनियमित पीरियड होने पर आप ल्यूटिनाइजिंग हार्मोन (एलएच) टेस्ट भी करवा सकती हैं। आपको बता दें, यह टेस्ट ओव्यूलेशन के लिए होता है। दरअसल पीसीओएस जैसी समस्याओं में एलएच का स्तर सामान्य से अधिक हो सकता है, जो अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकता है। ऐसे में आपको एलएच टेस्ट जरूर करवाना चाहिए, ताकि आपको अनियमित पीरियड्स का सही कारण पता चल सके।

अनियमित पीरियड्स से हैं परेशान तो जरूर कराएं ये 5 ब्लड टेस्ट, पता चलेगी सही वजह photo icon6/6

प्रोजेस्टेरोन लेवल टेस्ट

अनियमित पीरियड्स होने पर आप प्रोजेस्टेरोन लेवल टेस्ट भी करवा सकती हैं। यह एक हॉर्मोन टेस्ट होता है, जो असंतुलन होने पर असंतुलन मासिक धर्म चक्र में बाधा डाल सकता है। इसलिए यदि आप अनियमित पीरियड्स की समस्या से परेशान हैं, तो आप प्रोजेस्टेरोन टेस्ट करवा सकती हैं। Also Read - थायराइड की रिपोर्ट कैसे पढ़ें? जानिए T1, T2, T3 और T4 का मतलब बता रहे हैं डॉक्टर

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source