बच्चेदानी में गांठ होने पर करें ये योगासन
Best Yoga for Uterus Lumps : योगा समग्र स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा होता है। नियमित रूप से अगर आप योग का अभ्यास करते हैं, तो इससे आपकी फर्टिलिटी बूस्ट होती है। साथ ही यह यह शरीर की कई परेशानियों को दूर कर सकता है। आज के समय में महिलाओं को गर्भाशय से जुड़ी तमाम परेशानियां हो रही हैं, इन परेशानियों में गर्भाशय फाइब्रॉएड, पॉलीप्स और एंडोमेट्रियोसिस जैसी स्थितियां शामिल हैं। इन स्थितियों में सुधार लाने के लिए आप नियमित रूप से कुछ योग का सहारा ले सकते हैं। जी हां, योग की मदद से बच्चेदानी में होने वाली गांठ की परेशानी काफी हद तक कम हो सकती है। आइए जानते हैं बच्चेदानी में गांठ की परेशानी को कम करने वाले योगासन कौन से हैं?
