• हिंदी

धमनियों में मोम की तरह जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को पिघला देगी तुलसी, इन 5 तरीकों से करें यूज कम होगा एलडीएल

Basil leaves to reduce ldl: शरीर में बढ़ते बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए तुलसी के पत्तों को भी काफी कारगर माना गया है, तुलसी के पत्तों का इन 5 तरीकों से इस्तेमाल करके हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।

Written by Mukesh Sharma | Updated : September 17, 2023 3:13 PM IST

बैड कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए तुलसी (Basil Leaves To Reduce Bad Cholesterol)

How to use basil leaves for high cholesterol patient: हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या बन चुकी है, क्योंकि इससे होने वाली जटिलताएं जानलेवा स्थितियां पैदा कर देती हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने से शरीर से शरीर में कोई खास लक्षण देखने को नहीं मिलता है, लेकिन इससे होने वाली जटिलताएं बेहद गंभीर होती हैं और इसलिए इन्हें इग्नोर करना जानलेवा हो सकता है। इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को नियमित रूप से डॉक्टर के पास जाते रहना चाहिए। हालांकि, कई ऐसे नेचुरल तरीके भी हैं, जो शरीर की धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल को जमा होने से रोक सकता है और साथ ही पहले से जमा कोलेस्ट्रॉल को पिघलाने में मदद कर सकता है। तुलसी भी उनमें से एक है, जिसे हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने वाला एक शक्तिशाली नुस्खा माना जाता है। चलिए जानते हैं तुलसी को इस्तेमाल करने के 5 ऐसे तरीके जिनकी मदद से शरीर से बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने में मदद मिल सकती है।

1. तुलसी की चाय (Basil Leaves Tea To Reduce Bad Cholesterol)

हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने के तुलसी की चाय का इस्तेमाल करना भी काफी फायदेमंद है। आप अपनी रेगुलर चाय में तुलसी की पत्तियां डाल सकते हैं या फिर तुलसी के पत्तों से ही चाय बना सकते हैं, जिसे बेसिल टी कहा जाता है। रोजाना तुलसी की चाय पीने से शरीर में गंदा कोलेस्ट्रॉल जमा नहीं हो पाता है। Also Read - कड़वा करेला घोल देगा आपकी सेहत में मिठास, इन 5 बीमारियों से मिलेगी निजात

2. तुलसी की चटनी (Basil Leaves Chutney To Reduce Bad Cholesterol)

बैड कोलेस्ट्रॉल को निकालने के लिए तुलसी के पत्तो की चटनी का सेवन करना बेहद अच्छा विकल्प हो सकता है। तुलसी के पत्तों को अन्य सब्जियों के साथ मिक्स करके चटनी तैयार कर लें। इस चटनी का सुबह नाश्ते के साथ या दोपहर के खाने के साथ सेवन करें। ऐसा करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल जमा होना बंद हो जाएगा।

3. तुलसी का रस (Basil Leaves Juice To Reduce Bad Cholesterol)

तुलसी के रस का इस्तेमाल भी किया जा सकता है, जिसकी मदद से हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है। तुलसी के कुछ ताजे पत्ते लें उनमें एक कप पीने वाला पानी मिलाएं और ग्राइंडर की मदद से उन्हें अच्छे से पीस लें। साफ कपड़े की मदद से छानकर सुबह खाना खाने से पहले इसका सेवन करें। Also Read - जांघों के बढ़ते फैट ने बिगाड़ दिया है बॉडी शेप? इन 3 योगासनों के अभ्यास से जल्द घटेगी चर्बी

4. तुलसी का सलाद (Basil Leaves Salad To Reduce Bad Cholesterol)

तुलसी के पत्तों को खाने का एक आसान सा तरीका सलाद भी है। आप तुलसी के कुछ ताजे पत्तों को अपने फ्रूट या वेजिटेबल सलाद के साथ मिक्स कर सकते हैं। सलाद के साथ मिक्स करने से तुलसी के पत्ते न सिर्फ सलाद के स्वाद और खुशबू को बढ़ाते हैं, बल्कि बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी मदद करते हैं।

5. तुलसी का पाउडर (Basil Leaves Powder To Reduce Bad Cholesterol)

तुलसी के पत्तों को छांव में कुछ दिन तक सुखाएं और अच्छे से सूखने के बाद उन्हें ग्राइंडर की मदद से पीसकर उनका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर का रोजाना आधा छोटा चम्मच गुनगुने पानी में मिलाकर इस्तेमाल करें। गुनगुने पानी में 15 मिनट मिक्स होने के बाद इसका सेवन करें। Also Read - जिम जाकर एक्सरसाइज करना पुरुषों को पड़ सकता है भारी, हो सकती है ये गम्भीर समस्या