फैटी लिवर को ठीक करने के लिए खाएं ये सब्जियां
Best Vegetables For Fatty Liver: लिवर हमारे शरीर की सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकलने का काम करता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां इन दिनों लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हीं बीमारियों में फैटी लिवर की समस्या भी शामिल है। दरअसल, जब लिवर की कोशिकाओं में ज्यादा मात्रा में फैट इकट्ठा होने लगता है, तो इसे फैटी लिवर के नाम से जाना जाता है। अगर समय रहते इसका इलाज न किया जाए, तो लिवर डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। ज्यादा ऑइली, तला-भुना या प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन फैटी लिवर का मुख्य कारण है। ऐसे में, इसे कंट्रोल करने के लिए डाइट में बदलाव करना जरूरी है। अगर आप फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में कुछ सब्जियों को शामिल कर सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फैटी लीवर के मरीजों को अपनी रोजाना की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
