हार्ट ब्लॉकेज के लिए कौन सी सब्जियां खाएं?
Which vegetable is best for the heart : दिल को अगर आप स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल हमारी नसों में जमा होकर ब्लॉकेज का कारण बन सकता है। इसलिए कोलेस्ट्रॉल कम करना बहुत ही जरूरी होता है। इसे कम करने के लिए आप दवाओं के साथ-साथ सही डाइट को भी अपना सकते हैं। सही डाइट प्लान की मदद से काफी हद तक खराब कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है, जिससे दिल की धमनियां साफ हो सकती हैं। खासतौर पर कुछ सब्जियां ऐसी होती हैं, जिसमें प्राकृतिक यौगिक होते हैं जो एलडीएल यानि खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में प्रभावी हो सकते हैं। यह ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ-साथ स्ट्रोक के खतरों को भी कम करने में प्रभावी हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों की लिस्ट बताने जा रहे हैं, जिससे खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन सब्जियों के बारे में-