चेहरे पर निखार लाने वाली सब्जियां (Vegetable To Get Glow On Face)
Chehre par chamak kaise laye |अपनी स्किन को निखार कर रखना हर किसी का सपना होता है, कोई नहीं चाहता कि वह बुरा दिखे। लेकिन स्किन के नेचुरल निखार को बनाए रखा इतना भी आसान नहीं है, जहां ठंड स्किन को नुकसान पहुंचाती है वहीं गर्मियों में आने वाली धूप के तो फिर क्या ही कहने। ऐसे में लोग अपनी स्किन के निखार को बनाए रखने के लिए महंगे-महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स को इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि ये हजारों रुपए में आने वाली क्रीम आपकी स्किन पर काम कर जाए वहीं कुछ लोगों को तो उल्टा स्किन पर साइड इफेक्ट्स होने लगते हैं। लेकिन वो कहते हैं ना हर चीज का इलाज पैसे से नहीं होता है। अगर आपको चेहरे पर नेचुरल निखार चाहिए तो जरूरी नहीं है कि आपको हजारों रुपए की स्किन क्रीम खरीदनी पड़ी 20 रुपए में मिल जाने वाली कुछ सब्जियां भी आपकी त्वचा के नेचुरल निखार को बढ़ा सकती हैं। इस लेख में हम आपको 5 ऐसी ही सब्जियों के बारे में बताएंगे जो मार्केट में सिर्फ 20 रुपए में इतनी मात्रा में मिल जाएंगी जिसे आप एक बार नहीं बल्कि दो से तीन बार अपने चेहरे पर लगा सकते हैं और नेचुरल निखार पा सकती हैं।