बालों में कैस्टर ऑयल कैसे लगाएं? जाने 5 तरीके, जिनसे तेजी से बढ़ेंगे बाल

Castor Oil for Long Hair : बालों को लंबे करने के लिए कैस्टर ऑयल को आप कई तरह से अपने बालों में लगा सकते हैं। आइए जानते हैं कुछ आसान तरीके, जिनसे बालों की ग्रोथ को बेहतर किया जा सकता है-

Written by Kishori Mishra | Published : March 17, 2026 9:42 AM IST

1/6

बाल बढ़ाने के लिए कैसे लगाएं कैस्टर ऑयल?

क्या आप अपने बालों के लिए एक ऐसा उपाय चाहते हैं, तो आपके बालों को नैचुरली लंबा और घना कर सके? अगर हां, तो कैस्टर ऑयल आपके बालों के लिए बेस्ट हो सकता है। यह तेल न सिर्फ बालों का झड़ना रोक सकता है, बल्कि इससे आपके बालों की ग्रोथ भी अच्छी हो सकती है। साथ ही इससे बालों की ड्राईनेस भी दूर होती है। बस कैस्टर ऑयल को आपको सही तरीके से अपने बालों में एप्लाई करना होगा। आइए जानते हैं बालों की ग्रोथ को बढ़ाने के लिए कैस्टर ऑयल कैसे लगाएं?

2/6

कैस्टर ऑयल और शहद का मिश्रण है बेस्ट

बालों की नमी को बनाए रखने के लिए आप कैस्टर तेल में शहद को मिक्स करके लगा सकते हैं। कैस्टर ऑयल बालों की जड़ों को मजबूत बनाता है। वहीं, एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक और हाइड्रेशन देता है। इसे आप स्प्रे की तरह बालों पर लगा सकते हैं। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल लें, इसमें 1 बड़ा चम्मच कच्चा शहद, 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल और ½ कप पानी मिक्स करें। अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर शैंपू करने से पहले बालों पर स्प्रे करें। इससे आपके बालों की नमी बरकरार होती है। साथ ही बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। Also Read - साइंटिफिकली प्रूव्ड हैं बाल बढ़ाने के ये 2 तरीके, नेचुरली बढ़ती है बालों की लंबाई

3/6

बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट है कैस्टर ऑयल और नारियल तेल

कैस्टर ऑयल स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाकर हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव करता है, जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी हो सकती है। वहीं, अगर आप इसमें नारियल तेल मिक्स करते हैं, तो इससे बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है, जिससे बाल झड़ने की दिक्कतें कम हो सकती हैं। इसका प्रयोग करने के लिए 1 छोटा चम्मच कैस्टर ऑयल लें, इसमें 1 छोटा चम्मच वर्जिन नारियल तेल और आधा छोटा चम्मच मेथी दाना पाउडर मिक्स करके इसे बालों में लगाएं। बाद में नॉर्मल पानी की मदद से अपने बालों को साफ कर लें।

4/6

कैस्टर ऑयल और मेथी के दानें बालों को देगी मजबूती

बालों की ग्रोथ को बेहतर करने के लिए कैस्टर ऑयल और मेथी का दाना फायदेमंद हो सकत है। इससे डैंड्रफ और बालों में खुजली की परेशानी को दूर किया जा सकताा है। इसका प्रयोग करने के लिए एक कटोरी लें, इसमें 2 बड़े चम्मच कैस्टर ऑयल, 2 बड़े चम्मच दही और 1 बड़ा चम्मच मेथी दाना मिक्स करके रातभर के लिए छोड़ दें। सुबह इसे पीसकर अपने बालों में लगाएं और करीब 10 से 20 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें।  Also Read - बालों को लंबा-घना कैसे बनाएं?

5/6

बालों की ग्रोथ के लिए बेस्ट है कैस्टर ऑयल और प्याज का रस

प्याज का रस और कैस्टर ऑयल का मिश्रण बालों के लिए बेस्ट साबित हो सकता है। प्याज के रस में सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों की जड़ों को मजबूत कर सकते हैं। इसका प्रयोग करने के लिए 1 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल लें, इसमें 2 बड़े चम्मच ताजा प्याज का रस और 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल मिक्स कर लें। तैयार मिश्रण को अपने बालों में लगाएं, करीब 30 मिनट के बाद अपने बालों को धो लें। इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होगी। साथ ही बालों सिल्की और घने बनेंगे।

6/6

बालों का झड़ना कम करे कैस्टर ऑयल और ग्रीन टी

बालों से जुड़ी परेशानी को दूर करने के लिए आप कैस्टर ऑयल और ग्रीन टी का प्रयोग कर सकते हैं। ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन्स बालों को झड़ने से रोक सकते हैं। वहीं, कैस्टर ऑयल बालों की जड़ों को पोषण देता है, इससे बालों को मजबूती मिल सकती है। इसका प्रयोग करने के लिए 1 कप ठंडी ग्रीन टी, इसमें 1 छोटा चम्मच कैस्टर ऑयल और 3–4 बूंद पुदीना एसेंशियल ऑयल मिक्स करके शैंपू करने के बाद टोनर की तरह अपने बालों में लगाएं। बाद में अपने बालों को धो सकते हैं। Also Read - कमर तक लंबे बालों के लिए सरसों के तेल में मिलाकर लगाएं ये 3 चीजें, हफ्तेभर में दिखने लगेगा रिजल्ट