नसों में शुगर को आसानी से कंट्रोल करते हैं ये 5 नट्स!
Nuts in Diabetes : मुट्ठी भर नट्स आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं। हालांकि ये नट्स (best nuts to eat) सभी लोगों के लिए फायदेमंद हो इसकी कोई गारंटी नहीं। दरअसल ऐसी कई बीमारियां हैं, जिनमें आपको बहुत सोच-समझकर नट्स का सेवन करने की जरूरत होती हैं। इन्हीं में से एक है डायबिटीज, जिसमें बहुत सी चीजें सीधा आपके ब्लड शुगर को प्रभावित करती हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ऐसे कौन से नट्स हैं, जो आपके लिए फायदेमंद है और जिन्हें खाने से ब्लड शुगर नहीं बढ़ता तो आपको बता दें कि सभी नट्स आपके लिए फायदेमंद नहीं होते। जी हां कुछ नट्स में विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर, कैल्शियम के साथ मौजूद अनसैच्यूरेटेड फैट आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के साथ-साथ शरीर के दूसरे अंगों के लिए भी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं डायबिटीज रोगियों के लिए बेस्ट नट्स (Nuts in Diabetes in hindi)।