पैरों में रहता है दर्द? इन 5 तरीकों से पाएं आराम
Leg Pain : बहुत से लोग रोज रात को पैरों में दर्द (Leg Pain in hindi) की परेशानी को साथ लेकर सोते हैं। कुछ लोग दर्द को दूर करने के लिए दर्द निवारक दवाओं, जिसे पेन किलर भी कहते हैं लेकर सोते हैं तो कुछ लोग आज भी देसी नुस्खों को आजमाते हैं। पैरों में दर्द की कई वजह हो सकती हैं लेकिन अगर किसी बीमारी की वजह से दर्द हो रहा है तो आपके लिए चीजें मुश्किल हो सकती हैं। पैरों में दर्द की वजह से बहुत से लोगों को अपने रोजमर्रा के काम में मुश्किलें आती हैं, जिससे बचने के लिए अक्सर लोग घरेलू नुस्खे तलाशते हैं। अगर आप भी रोज रात को पैरों में दर्द की परेशानी का शिकार रहते हैं तो आप इन 5 नुस्खों (Home remedies for Leg pain)की मदद से आराम पा सकते हैं।