hamburger icon
A
Read in English

गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी

Summer Drinks For Weight Loss: गर्मियों में वजन घटाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ खास वेट लॉस ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं ऐसी ही कुछ ड्रिंक्स के बारे में -

WrittenBy

Written By: priya mishra | Updated: March 27, 2024, 1:49 PM

गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी photo icon1/6

गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक

गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण मोटापा आजकल एक आम समस्या बन चुका है। अपने बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो गर्मियों का मौसम आपके लिए सबसे अच्छा है। जी हां, इस मौसम में आप आसानी से शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी को कम कर सकते हैं। गर्मियों में वजन घटाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ वेट लॉस ड्रिंक्स को शामिल कर सकते हैं। ये वजन कम करने के साथ-साथ बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में भी मदद करेंगी। आज इस लेख में हम आपको गर्मियों के लिए 5 वेट लॉस ड्रिंक्स (Summer Weight Loss Drinks In Hindi) के बारे में बताने जा रहे हैं -

गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी photo icon2/6

पुदीना और नींबू पानी (Mint Lemon Water For Weight Loss)

वजन घटाने के लिए आप पुदीना और नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। इसे पीने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं, जिससे वेट लॉस में मदद मिल सकती हैं। साथ ही, यह गर्मियों में शरीर को हाइड्रेटेड भी रखेगा।  Also Read - वेट लॉस करने के लिए क्या पीना चाहिए? ये 5 ड्रिंक्स वजन घटाने में हैं बेहद असरदार

गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी photo icon3/6

खीरे का जूस (Cucumber Juice For Weight Loss)

खीरा वजन घटाने में बेहद असरदार होता है। इसमें लगभग 80 प्रतिशत पानी होता है। इसके सेवन से पेट लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिल सकती है। गर्मियों में खीरे के जूस का सेवन करने से वेट लॉस में मदद मिलेगी और बॉडी हाइड्रेटेड भी रहेगी।

गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी photo icon4/6

छाछ (Buttermilk For Weight Loss)

गर्मियों में वजन घटाने के लिए आप छाछ का सेवन कर सकते हैं। इसमें प्रोबायोटिक्स होते हैं, जो आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। इसके सेवन से पाचन शक्ति मजबूत होती है। आप छाछ में काला नमक और काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं।  Also Read - वजन घटाने के लिए रोज इस तरह पिएं दालचीनी का पानी, मक्खन की तरह पिघलेगी पेट और कमर की चर्बी

गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी photo icon5/6

सेब और दालचीनी का डिटॉक्स वाटर (Apple And Cinnamon Water For Weight Loss)

सेब और दालचीनी का मिश्रण वेट लॉस के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए एक बोतल पानी लें। इसमें कटे हुए सेब के टुकड़े और दालचीनी का एक टुकड़ा डालें। अब पूरे दिन इस पानी को पीते रहें। इससे मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है और पेट भी लंबे समय तक भरा हुआ रहता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, मक्खन की तरह पिघल जाएगी शरीर की चर्बी photo icon6/6

संतरे का पानी (Orange Water For Weight Loss)

संतरे का पानी एक अच्छा डिटॉक्स वाटर है। आप गर्मियों में वजन घटाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए एक बोतल में पानी लें। इसमें संतरे के स्लाइस मिलाकर इसका सेवन करें।  Also Read - सोने से पहले जीरा,अजवाइन और सौंफ का पानी पीने से दूर होंगी ये 3 हेल्थ प्रॉब्लम्स, नींद भी आएंगी जल्दी से