खाली पेट गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है? जानिए, इससे शरीर में होने वाले 5 बदलाव

Garam Pani Mein Nimbu Dal Kar Peene Ke Fayde - यदि आप पाचन की समस्या से परेशान हैं, तो खाली पेट गर्म पानी में नींबू डालकर पी सकते हैं। अब हम जानेंगे इसके 5 फायदों के बारे में -

Written by Kishori Mishra | Published : October 3, 2025 8:49 AM IST

1/6

खाली पेट गर्म पानी में नींबू डालकर क्यों पीना चाहिए?

दिन की शुरुआत अगर खाली पेट गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से की जाएं, तो यह अक्सर एक हेल्दी मॉर्निंग ड्रिंक माना जा सकता है। इसका सेवन सुबह-सुबह शरीर को डिटॉक्स करने और पाचन क्रिया को दुरुस्त करने में भी मदद कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और आवश्यक खनिज सेहत के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकते हैं। गर्म पानी के साथ नींबू पीने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है, जिसकी मदद से शरीर को कई तरह के फायदे मिल सकते हैं। इसके अलावा यह एक नैचुरल और आसान तरीका है, जो दिन की शुरुआत को हेल्दी और एनर्जेटिक बनाने में मदद करता है। आज हम आपको विस्तार से बताएंगे कि खाली पेट गर्म पानी में नींबू डालकर पीने से कौन से 5 फायदे प्राप्त होते हैं -

2/6

पाचन में सुधार के लिए लाभकारी उपाय

गर्म पानी में नींबू डालकर पीना आपके पाचन के लिए एक हेल्दी विकल्प हो सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपको गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा यह आपके गट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते है।  Also Read - सर्दियों में नींबू पानी पीने से क्या होता है? जानें फायदे-नुकसान

3/6

बॉडी को करता है डिटॉक्सीफाई

यदि आप सुबह-सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू डालकर सेवन करते हैं, तो यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करता है। जिससे आपका लीवर साफ रहने के साथ पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है। आपको बता दें कि नींबू में एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्सीफाइ करते हैं।

4/6

वजन घटाने में काफी मददगार है

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो गर्म पानी में नींबू डालकर जरूर पिएं। आपको बता दें कि नींबू में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर भूख को नियंत्रित कर सकता है और अनहेल्दी क्रेविंग को कम करता है। इसके अलावा गुनगुना पानी मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। जिससे फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज हो जाती है।  Also Read - मानसून में नींबू पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें एक्सपर्ट से

5/6

त्वचा को चमकदार बनाने में फायदेमंद

ज्यादातर लोगों को त्वचा से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में, आप गर्म पानी में नींबू डालकर पिएं क्योंकि नींबू में विटामिन सी की मात्रा ज्यादा होती है, जो त्वचा की रंगत में सुधार कर सकती है। साथ ही, इसका सेवन करने से त्वचा की कई समस्याओं से बचा जा सकता हैं जैसे- झुर्रियां, दाग-धब्बें आदि। इसके अलावा यह शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालता है, जिससे त्वचा डिटॉक्स होती है।

6/6

डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाता है

तेज धूप की वजह से ज्यादातर डिहाइड्रेशन की समस्या बनी रहती है। ऐसे में, सुबह-सुबह गर्म पानी में नींबू डालकर पीना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद माना जा सकता है। साथ ही, यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है और बॉडी को हाईड्रेट रखने में मदद करता है। रोजाना नियमित रूप से इसका सेवन करना और अपनी डाइट में शामिल करना एक हेल्दी विकल्प हो सकता है।  Also Read - पतले होने के लिए पी रहें खाली पेट नींबू पानी तो हो जाएं सावधान, आपकी हेल्थ को बर्बाद भी कर सकती है ये आदत