मां लक्ष्मी के नाम पर रखें अपनी बेबी गर्ल का नेम, बच्ची के साथ आप पर भी रहेगी माता रानी की कृपा

Mata Lakshmi Ke 5 Naam: अगर आप अपनी बेटी के लिए नए जमाने के खूबसूरत और यूनिक नाम ढूंड रहे हैं, साथ ही वो नाम माता लक्ष्मी से भी जुड़े हों तो इन 5 में से कोई एक नाम रख सकते हैं। माता लक्ष्मी की कृपी आपपर बनी रहेगी।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Published : June 19, 2025, 5:39 PM

मां लक्ष्मी के नाम पर रखें अपनी बेबी गर्ल का नेम, बच्ची के साथ आप पर भी रहेगी माता रानी की कृपा photo icon1/6

मां लक्ष्मी के नाम पर बेटी का क्या नेम रखें?

Devi Lakshmi Ke Naam Par Beti Ka Kya Naam Rakhe: दिल्ली,मुंबई और बिहार हो या फिर उत्तर प्रदेश, हर कोई अपने बच्चे का अच्छे से अच्छा नाम रखना चाहता है। खासकर अगर हम बेटियों की बात करे तो हम बहुत ही सोच-विचार कर नाम रखते हैं, क्योंकि बड़ा होकर बच्चे का नाम ही उसकी पहचान बनता है। कुछ लोग दुर्गा माता के नाम पर बच्चे का नेम रखते हैं तो कोई शिव अर्थ वाले नाम। ऐसे में अगर आप अपनी प्यारी सी बेटी को माता लक्ष्मी के अर्थ वाले नाम देना चाहते हैं तो हम आपको 5 बहुत ही खूबसूरत और यूनिक नाम बताने वाले हैं। ये पांचों नाम मां लक्ष्मी से जुड़े हैं और आपकी बेटी के साथ-साथ आप पर भी माता लक्ष्मी की कृपा बनाए रखेंगे। आइए जानते हैं बेटी के लिए मां लक्ष्मी के अर्थ वाला कौन सा नाम बेस्ट रहेगा। (Baby girl names inspired by Goddess Lakshmi

मां लक्ष्मी के नाम पर रखें अपनी बेबी गर्ल का नेम, बच्ची के साथ आप पर भी रहेगी माता रानी की कृपा photo icon2/6

ऐश्वर्या का अर्थ (Aishwarya Name Meaning)

आप अपनी प्यारी सी बेटी का नाम ऐश्वर्या रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ होता है समृद्धि, धन-दौलत, सौभाग्य और सफलता होता है। अगर आप अपनी बेटी का नाम ऐश्वर्या रखते हैं तो वो हमेशा सफलताओं को छुएगी और आपके लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगी। आप चाहें तो अपनी बेटी का नाम समृद्धि भी रख सकते हैं। Also Read - भगवान शिव के 108 पावरफुल नाम, जिनके अर्थ भी हैं काफी अलग

मां लक्ष्मी के नाम पर रखें अपनी बेबी गर्ल का नेम, बच्ची के साथ आप पर भी रहेगी माता रानी की कृपा photo icon3/6

श्रीजा नाम का अर्थ क्या है? (Meaning Of Shreeja Name In Hindi)

श्रीजा संस्कृत मूल नाम है, जो माता लक्ष्मी से जुड़ा हुआ है। ये कुंभ राशि का शब्द है, जिसका अर्थ देवी लक्ष्मी या जो लक्ष्मी से उत्पन्न हुई हो होता है। अगर आप अपनी बेटी का नाम श्रीजा रखते हैं तो इसका मतलब होता कि आप उसे देवी समान मानते हैं। आपकी बेटी आपके लिए माता लक्ष्मी का रूप बनकर आई है इसलिए उसे श्रीजा नाम दे।

मां लक्ष्मी के नाम पर रखें अपनी बेबी गर्ल का नेम, बच्ची के साथ आप पर भी रहेगी माता रानी की कृपा photo icon4/6

बेटी के लिए प्यारा नाम है अदित्रि (Aditri Name Meaning In Hindi)

मां लक्ष्‍मी को अदित्रि के नाम से भी जाना जाता है, जिसका अर्थ सर्वोच्च सम्मान या सीखा हुआ होता है। आप अपनी बेटी को यह प्यारा-सा नाम दे सकते हैं। आपकी बेटी को हमेशा सम्मान मिलेगा और वो आपरे गौरव का कारण बनेगी। साथ ही ये नाम इतना प्यारा और यूनिक है कि बड़ी होकर आपकी बेटी को भी पसंद आएा। Also Read - 100+ घ (Gh) से हिन्दू बच्चों के यूनिक नाम, जिनके अर्थ भी है मीनिंगफुल

मां लक्ष्मी के नाम पर रखें अपनी बेबी गर्ल का नेम, बच्ची के साथ आप पर भी रहेगी माता रानी की कृपा photo icon5/6

नलिनी नाम है बेटी के लिए परफेक्ट (Nalini Name Meaning In Hindi)

अगर आप अपनी बेटी का नाम मां लक्ष्मी के नाम से जुड़ा न अक्षर से कोई नाम ढूंड रहे हैं तो उसका नाम नलिनी रख सकते हैं। नलिनी नाम का अर्थ कमल होता है और माता लक्ष्मी अपने हाथों पर सदा कमल पकड़े दिखाई देती हैं। साथ भी कमर विष्णुप्रिया भी है इसलिए अगर आप अपनी बेटी का नाम नलिनी रखते हैं तो उसे मां लक्ष्मी और विष्णु दोनों की कृपा मिलेगी।

मां लक्ष्मी के नाम पर रखें अपनी बेबी गर्ल का नेम, बच्ची के साथ आप पर भी रहेगी माता रानी की कृपा photo icon6/6

वैष्णवी का मतलब क्या है? (Meaning Of Vaishnavi Name In Hindi)

जैसा कि नाम है ही स्पष्ट है वैष्णवी यानी कि विष्णु की भक्त और भला मां लक्ष्मी से ज्यादा भगवान विष्णु की भक्ति में कौन लीन हो सकता है। आप अपनी लाडली का नाम वैष्णवी रख सकते हैं जिससे उसपर दोनों देवी-देवता का आशीर्वाद बना रहे।  Also Read - फील्ड मार्शल Sam Manekshaw से प्रेरित बेटों के 20+ नाम, जिनके अर्थ भी हैं खूबसूरत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source