शरीर में इंसुलिन हार्मोन को बढ़ाने का काम करते हैं ये 4 योगासन! डायबिटीज रोगी बिना दवा इस तरह बढ़ाएं हार्मोन लेवल

Yoga to increases Insulin hormone : ऐसा माना जाता है कि अगर आपको डायबिटीज है तो आपको कुछ हेल्दी आदतें फॉलो करनी होंगी, जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करती हैं।

Written by Jitendra Gupta | Published : December 27, 2022 4:42 PM IST

1/6

इंसुलिन हार्मोन को बढ़ाने का काम करते हैं ये 4 योगासन!

Yoga to increases Insulin level : जैसा कि हम सभी जानते हैं कि डायबिटीज (Diabetes in hindi) आपके लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई एक घातक बीमारी है, जो कि आपको कई रोगों का शिकार बनाती है। आपका खराब खान-पान, आपके सोने-जागने की आदत, आपका एक्सरसाइज न करना जैसे सभी कारक आपके ब्लड शुगर को प्रभावित करते हैं, जिसकी वजह से आप डायबिटीज को सही तरीके से मैनेज नहीं कर पाते हैं। ऐसा माना जाता है कि अगर आपको डायबिटीज है तो आपको कुछ हेल्दी आदतें फॉलो करनी होंगी, जो आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करती हैं। आइए आपको एक ऐसा तरीका बताते हैं, जिसकी मदद से आप बड़ी आसानी से ब्लड शुगर को कंट्रोल और डायबिटीज (Yoga to increases Insulin level)को मैनेज कर सकते हैं।

2/6

1-डायबिटीज और योग (Yoga To Increases Insulin Level In Hindi)

शरीर जब पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बना पाता है तो आपका ब्लड शुगर बढ़ना और कम होना शुरू हो जाता है। इंसुलिन हार्मोन की कमी आपके शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करती है। दरअसल इंसुलिन हार्मोन को रिलीज करने वाला अंग पैंक्रियाज, जब कमजोर या फिर एक्टिव नहीं होता है तो आप डायबिटीज का शिकार होते हैं। हालांकि कुछ ऐसे योगासन हैं, जिनकी मदद से आपको पैंक्रियाज को एक्टिव और मजबूत बनाने में मदद मिलती है। आइए जानते हैं पैंक्रियाज को एक्टिव रखने वाले आसन।  Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

3/6

2-ताड़ासन (Tadasana Increases Insulin Level In Hindi)

ताड़ और आसन जैसे दो शब्दों से मिलकर बना ताड़ासन लंबाई को बढ़ाने के साथ-साथ आपके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और शरीर में रक्त के प्रवाह को दुरुस्त रखने का काम करता है। इसे करना बहुत आसन हैः 1-मैट बिछाकर सावधान की मुद्रा में खड़े हो जाएं। 2-अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं और एक साथ जोड़ लें। 3-अब हाथों को जोड़कर अपने मस्तिष्क पर लाकर रखें। 4-अब घुटनों को हवा में लहराते हुए पंजों के बल खड़े हो जाएं 5-ऐसा करते हुए पैरों की एड़ियां एक दूसरी से मिली हुई होनी चाहिए। 6-अब हाथों को माथे से हटाते हुए वापस सावधान की मुद्रा में आ जाएं। 7-कम से कम 10 से 15 बार ऐसे ही करें। 8-इस आसन को करते वक्त सांस लेना बिल्कुल नार्मल रखें।

4/6

2-मंडूकासन (Mandukasana Increases Insulin Level In Hindi)

मंडूकासन को फ्रॉग पोज आसन भी कहते हैं, जिसको नियमित रूप से करने पर आपको अपने लिवर, किडनी और आंतों को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है। ये आसन आपको पेट से जुड़े विकारों में राहत पहुंचाता है। इसे करने के लिए आपको करना हैः 1-योगा मैट पर आराम से बैठकर गहरी-गहरी सांसे लें। 2-व्रजासन वाले पोश्चर में बैठें। बैठने के बाद मुट्ठी बना लें और अंगूठों को अंदर रखें। 3-अब मुठ्ठी को नाभि के बीच में रख लें और गहरी सांस लें। 4-अब सांस छोड़ते हुए थोड़ा सा झुकें और नाभि पर अधिक दबाव लगाएं। 5-ऐसा करते हुए आपकी छाती आपकी जांघों को छूनी चाहिए। 6-इस बात का ध्यान रखें कि आपका सारा ध्यान सामने की ओर होना चाहिए। 7-2-3 मिनट तक इस पोजिशन में रहने के बाद वापस नार्मल हो जाएं और सांस छोड़ते हुए वापस लौटें। 8-3-5 बार इस प्रक्रिया को कर सकते हैं।  Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

5/6

4-पादहस्तासन (padahastasana Increases Insulin Level In Hindi)

पादहस्तासन एक ऐसा आसन है, जिसमें आपको खड़े होकर आगे की ओर झुकना होता है और अपने दोनों हाथों से पैर को छूना होता है। इस आसन को करने से हृदय संबंधी बीमारियों, पेट की चर्बी को कम करने, पाचन संबंधी समस्याओं, लंबाई बढ़ाने और जांघ की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। इस आसन को करने के लिए आपः 1-मैट पर दोनों पैरों को मिलाकर सीधे खड़े हो जाएं। 2-सांस अंदर लेते हुए कमर को मोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें। 3-अब अपने कूल्हों और टेलबोन को हल्का सा पीछे की ओर ले जाएं। 4-अपने हाथों को पैर के पंजे के नीचे दबाएं। 5-इस दौरान आपका सीना पैर के ऊपर छूता हुआ होना चाहिए। 6-सिर को नीचे की तरफ झुकाएं और 15-30 सेकेंड तक इस स्थिति में रहें। 7-सांस लेते हुए वापस हाथों को हिप्स पर रखें और खड़े हो जाएं।

6/6

5-वक्रासन (Vakrasana Increases Insulin Level In Hindi)

वक्रासन की मदद से आप शरीर को मजबूत बनाने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रख सकते हैं। इस आसन को करने के लिए आप ये तरीका अपना सकते हैंः 1. मैट पर दंडासन की स्थिति में बैठ जाएं और हल्के हाथ से जमीन को दबाएं। 2- सांस अंदर लेते हुए पीठ पूरी सीधी कर लें और फिर बाएं पैर को मोड़कर दाएं घुटने के ऊपर से लेकर जमीन पर रखें। 3- अब दाहिने पैर को मोड़कर बाएं पैर के ऊपर से ले जाकर जमीन पर रखें। 4- अब पैर के अंगूठे को पकड़ें। 5-सांस छोड़ते हुए शरीर को जितना हो सके उतना मोड़ें। 6- गर्दन को घुमाएं और बाएं कंधे को देखने की कोशिश करें। 7-30-60 सेकेंड तक इस मुद्रा में रहें। 8-अब दूसरी तरफ से भी ये स्टेप्स दोहराएं।  Also Read - गर्मियों में रोज खाएं ये 3 ड्राई फ्रूट्स, बढ़ेगी एनर्जी और पेट में नहीं होगी जलन