hamburger icon
A
Read in English

हड्डियों से आती कट-कट की आवाज से परेशान? बिना दवा इन 4 फूड्स से कुछ ही दिनों में मजबूत हो जाएंगी आपकी हड्डियां

Sound from bones : मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट निखिल वत्स डाइट में ऐसी 4 चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं, जिसकी मदद से इस समस्या को दूर करने में मदद मिलती है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Updated: August 5, 2022, 7:01 AM

हड्डियों से आती कट-कट की आवाज से परेशान? बिना दवा इन 4 फूड्स से कुछ ही दिनों में मजबूत हो जाएंगी आपकी हड्डियां photo icon1/6

हड्डियों से आती कट-कट की आवाज से परेशान?

Sound from bones : आपने देखा होगा कि कई बार आपके हाथ-पैर से कट-कट की आवाज (Sound from bones) आने लगती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक है हड्डियों का कमजोर होना। एक हेल्दी शरीर के लिए आपकी हड्डियों का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है इसलिए आपको अपनी डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज का भी ध्यान रखना होता है। हड्डियों के कमजोर होने की वजह से आपको अपनी रोजाना की गतिविधियों को करने में भी दिक्कत आती है। साथ ही जरा सी चोट आपको फ्रेक्चर का शिकार बना सकती है। मशहूर न्यूट्रिशनिस्ट निखिल वत्स डाइट में ऐसी 4 चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं, जिसकी मदद से इस समस्या को दूर करने (Sound from bones in hindi)में मदद मिलती है। आइए जानते हैं इस परेशानी को दूर करने के आसान उपाय।

हड्डियों से आती कट-कट की आवाज से परेशान? बिना दवा इन 4 फूड्स से कुछ ही दिनों में मजबूत हो जाएंगी आपकी हड्डियां photo icon2/6

1-हड्डियों से आवाज (Why Bones Weak In Hindi)

हड्डियों से कट-कट की आवाज आने के पीछे कहीं न कहीं आपकी डाइट काफी हद तक जिम्मेदार है। शरीर में कैल्शियम और दूसरे जरूरी मिनरल्स की कमी आपके लिए खतरनाक साबित हो सकती है। कैल्शियम की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर हो जाती है और कट-कट की आवाज आने लगती है।  Also Read - नारियल पानी vs स्पोर्ट ड्रिंक, वर्कआउट के बाद क्या बेहतर है?

हड्डियों से आती कट-कट की आवाज से परेशान? बिना दवा इन 4 फूड्स से कुछ ही दिनों में मजबूत हो जाएंगी आपकी हड्डियां photo icon3/6

2-दूध (Milk Benefits In Hindi)

ज्यादातर लोग सुबह या शाम को दूध पीना पसंद करते हैं। दूध ढेर सारे पोषक तत्वों का भंडार है और इसमें लगभग हर जरूरी न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं। दूध में मौजूद ये पोषक तत्व शरीर को कई तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। दूध हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। इतना ही नहीं दूध में मौजूद कैल्शियम आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ-साथ इस परेशानी को भी दूर करता है।

हड्डियों से आती कट-कट की आवाज से परेशान? बिना दवा इन 4 फूड्स से कुछ ही दिनों में मजबूत हो जाएंगी आपकी हड्डियां photo icon4/6

3-अंडा (Egg Benefits In Hindi)

अगर आप अंडा नहीं खाते हैं तो ये आपके लिए आगे चलकर जरूर दिक्कत पैदा करने का काम करता है। अंडा प्रोटीन का एक रिच सोर्स है, जो हमारी मांशपेशियों को दुरुस्त रखने के साथ-साथ हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। आप हड्डियों से आती कट-कट की आवाज को दूर करने के लिए रोजाना उबले हुए अंडे खा सकते हैं।  Also Read - बारिश के मौसम में रात को इन सब्जियों से करें परहेज, डॉक्टर ने बताई वजह

हड्डियों से आती कट-कट की आवाज से परेशान? बिना दवा इन 4 फूड्स से कुछ ही दिनों में मजबूत हो जाएंगी आपकी हड्डियां photo icon5/6

4-ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits Benefits In Hindi)

ड्राई फ्रूट्स हर किसी को पसंद होते हैं और हो भी क्यों न ड्राई फ्रूट में कैल्शियम के साथ-साथ ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। आप काजू, बादाम, अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं, जो आपकी हड्डियों से आती कट-कट की परेशानी को दूर करने में मदद करते हैं।

हड्डियों से आती कट-कट की आवाज से परेशान? बिना दवा इन 4 फूड्स से कुछ ही दिनों में मजबूत हो जाएंगी आपकी हड्डियां photo icon6/6

5-पत्तेदार सब्जियां (Green Leafy Vegetables Benefits In Hindi)

हरी पत्तेदार सब्जियां अक्सर शरीर को तंदरुस्त बनाने का काम करती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियों के नियमित सेवन से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद मिलती है। आप पालक, शलजम, काले जैसी पत्तेदापर सब्जियों का सेवन कर सकते हैं, जो आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है।  Also Read - रात में दही खाना सही है या गलत? जानें एक्सपर्ट की राय