क्या आपको भी लगता है वैक्सिंग से डर?
फेस और बॉडी हेयर रिमूवल की अब मार्केट में बहुत सी तकनीकें उपलब्ध हैं जिनका आप किसी भी पार्लर या सलून में या खुद भी प्रयोग कर सकती हैं। लेकिन वैक्सिंग एक ऐसी प्रक्रिया है जो बजट में भी होती है और लगभग बालों को जड़ सा हटाने में सफल होती है इसलिए बहुत सी महिलाएं वैक्सिंग को ही अपना हेयर फ्री होने का एकमात्र तरीका मानती हैं। लेकिन अगर वैक्सिंग को लेकर आपके मन में कुछ सवाल या संदेह हैं तो आपको निम्न बातों को जानना जरूरी है।
